सोशल नेटवर्किंग साइट पर वीडियो शेयर करने के महज तीन घंटे में ही इंस्टाग्राम पर ही इस वीडियो को लगभग 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो के माध्यम से लोगों को प्रकृति प्रेम का संदेश दिया है। वीडियो में ऐसे कई दृश्य दिखें, जिनसे प्रधानमंत्री मोदी के प्रकृति प्रेम का अंदाजा लगाया जा सकता है। जैसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम आवास के गार्डन में टहल रहे हैं। इस दौरान उनके आगे-आगे मोर भी टहल रहे हैं।