2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Surguja weather: तेज आंधी के कारण लखनपुर व उदयपुर क्षेत्र में गिरे पेड़, टूटे विद्युत तार व खंभे, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण बन रही ऐसी स्थिति

2 min read
Google source verification
Surguja weather report

Trees fell on the road (Photo- Video grab)

अंबिकापुर. बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण शनिवार की दोपहर के बाद सरगुजा जिले समेत अंबिकापुर में मौसम का मिजाज बदला रहा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जहां हवा (Surguja weather) चली, वहीं आंधी के साथ बूंदाबादी हुई। तेज हवा के कारण जिले के लखनपुर व उदयपुर इलाके में कई पेड़ धराशायी हो गए। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से गिरकर 33.5 डिग्री पहुंच गया था। वहीं शनिवार को 5 डिग्री की बढ़ोतरी के सथ 38.5 डिग्री दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नम हवा आ रही है। इस लिए उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इस स्थिति में दोपहर तक तेज धूप के बाद अचानक मौसम में बदलाव (Surguja weather) हो जाता है और घने बादल के साथ-साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश होती है।

तेज हवा चलने व मौसम में बदलाव के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली है। शनिवार की सुबह अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद 38.5 प्रतिशत (Surguja weather) दर्ज किया गया।

Surguja weather: 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि शनिवार को सरगुजा के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली है। वहीं तेज आंधी (Surguja weather) के कारण लखनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पेड़ उखडऩे और विद्युत तार टूटने की खबर है।

एक सप्ताह तक असर रहने की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं (Surguja weather) का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक से दो दिनों तक रहने की उम्मीद हैं। वहीं 4 मई के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की अनुमान है। इसका असर भी 6 से 7 मई तक रहने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग