
Ambikapur weather condition (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Weather updates) का असर सरगुजा संभाग में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक सरगुजा संभाग में अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने सरगुजा में 2 दिन तक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसी बीच अंबिकापुर में रविवार की शाम हल्की बूंदाबादी हुई।
मौसम विभाग (Weather updates) के अनुसार पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। रविवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की बारिश (Weather updates) होने की संभावना है। वहीं 17 से 21 मार्च के बीच कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर अंबिकापुर में रविवार को भी देखने को मिला। दोपहर बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम (Weather updates) में हल्की ठंडक महसूस की गई।
आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से आम, लीची के अलावा गेहूं की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। इन दिनों आम व लीची में बौर आ गए हैं। ऐसे में बारिश (Weather updates) से इनकी खेती पर असर पड़ेगा।
Published on:
15 Mar 2026 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
