2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस ने टी.एस, देव को बनाया उपमुख्यमंत्री, नाराजगी दूर करने की कोशिश

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले देव की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।  

2 min read
Google source verification
 congress-made-t-s-dev-deputy-cm-before-elections-in-chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने टी.एस. सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब विधानसभा चुनाव महज कुछ दिनों की दूरी पर है। पार्टी ने देव को सरकार में नंबर दो की हैसियत देकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। देव को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान लिया गया।

हैं तैयार हम- मुख्यमंत्री बघेल
कैबिनेट मंत्री T S सिंह देव को डिप्टी CM बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रात 10 बजे के करीब ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने टी एस सिंह देव के साथ अपनी तस्वीर ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि हैं तैयार हम. महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

कांग्रेस और राज्य के विकास के लिए काम करेंगे- देव
उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद देर रात करीब 11 बजे मीडिया से बात करते हुए टी एस सिंह देव ने कहा कि मैं आभार व्यक्त करना चाहूंगा, कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ज़िम्मेदारी दी है। सबको साथ लेकर चलना है और कोशिश करनी है कि सीमित समय में भी कांग्रेस के भले के लिए, छत्तीसगढ़ के भले के लिए, लोगों के भले के लिए जो कर सकते हैं, वो करना है।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाने का किया था वादा
ये बात सभी लोग जानते है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बघेल और देव दोनों ने जी जान लगा दिया था। उसके परिणाम स्वरुप करीब 15 साल से प्रदेश की सत्ता पर काबीज भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सिंह देव ने दावा किया था कि पार्टी नेतृत्व ने वादा किया था कि वह और बघेल बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे।

डिप्टी बना पार्टी में बगावत रोकने की कोशिश
हालांकि, बघेल ने इस दावे को खारिज कर दिया था। बघेल ने कुछ महीने पहले, उनके प्रति निष्ठा रखने वाले विधायकों की उस वक्त पार्टी नेतृत्व के समक्ष परेड भी करायी थी, जब सिंह देव ने बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिशें तेज कर दी थीं। इसके बाद अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ सरकरा में देव को नंबर दो की हैसियत देकर बगावत रोकने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: UCC के मुद्दे बोले चिंदबरम- राष्ट्र और परिवार एक नहीं… प्रधानमंत्री किसी पर यूनिफार्म सीविल कोड थोप नहीं सकते

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया फैसला
बताया जा रहा है कि पार्टी की छत्तीसगढ़ की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का एक प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री फैसले को मंजूरी दे दी।

Story Loader