
कांग्रेसी युवक फेसबुक पर वायरल कर रहा था पीएम मोदी की अश्लील फोटो, भड़का युवा समर्थकों का गुस्सा तो......
बिलासपुर। देश के प्रधानमंत्री ओर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। बिलासपुर के जानिसार अख्तर नामक युवक ने प्रधानमंत्री की ऐसी तसवीरें डाली जिसके कारन मोदी समर्थकों और युवाओं का गुस्सा भड़क गया। इसके विरोध में बिलासपुर के युवा बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुँच गए और मामले में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। कहा की इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करें। आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक में उटपटांग कमेंट्स किया गया था जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी उम्मीद पर बिलासपुर के युवाओं ने भी निष्पक्ष कार्यवाही करने का निवेदन किया। मामले में ख़ास बात यह है की पोस्ट वायरल करने वाला युवक कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और उसके फेसबुक प्रोफाइल पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ अनेक तसवीरें हैं। भाजपाइयों और शहर के युवाओं ने इस घटना का पुरज़ोर विरोध किया और जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की मांग की है। अब देखना यह है की अगर राज्य के सीएम के खिलाफ कमेंट युवक को सकता है तो देश के पीएम के खिलाफ अभद्रता पर कांग्रेसी युवक के खिलाफ पुलिस क्या कार्यवाही करती है।
युवक का शहर कांग्रेसियों से है ख़ास सम्बन्ध
आपको बता दें की आरोपी युवक जानिसार अख्तर के शहर के कांग्रेस नेता मंत्रियों से नज़दीकी सम्बन्ध बताये जाते हैं। अगर युवक की फेसबुक प्रोफाइल पर जाके देखें तो विधायक और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ प्रोफाइल फोटो , कवर फोटो व अन्य तसवीरें मिलेंगी।
मामले का विरोध करने बड़ी संख्या में युवा और भाजपाई पहुंचे जिसमें मुख्य रूप से धनंजय गोस्वामी, दाऊ शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, राजकुमार मानिकपुरी, राहुल सराफ, सचिन सोनी, मनीष ताक, अभिषेक शुक्ला, अमन जुनेजा, अमन सोनी, संतोष दुबे, सोनू ठाकुर, अमित चुतर्वेदी, भरत मंगवानी सहित बिलासपुर के युवा उपस्थित हुए।
Updated on:
18 May 2019 03:15 pm
Published on:
18 May 2019 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
