कर्नाटक के मंगलौर में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा,'मैं बताना चाहता हूं कि पिछले पांच साल में तीन बार अपनी सीमा के बाहर जामकर हमने एयर स्ट्राइक में कामयाबी हासिल की है। दो की जानकारी मैं दूंगा लेकिन तीसरे के बारे में नहीं बताऊंगा। एक बार उरी में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे 17 सोते हुए जवानों की जान ले ली थी, उसके बाद हमारी सेना के जवानों ने फैसला किया...और उसके बाद जो हुआ उसकी जानकारी आपको है। इससे बाद वहां हाहाकर मच गया था। दूसरी एयर स्ट्राइक हमारी ये हुई पुलवामा हमले के बाद हुआ, लेकिन तीसरी की जानकारी नहीं दूंगा।'