नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। समर्थन वापस लेने के बाद मेहबूबा की ये सबसे बड़ी चेतावनी है। मेहबूबा ने कहा कि केंद्र अगर जोड़-तोड़ की राजनीति करेगी तो 1990 के जैसे हालात होंगे। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी को तोड़ने की कोशिश हुई तो परिणाम खतरनाक होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली 1987 की तरह लोगों के वोटिंग राइट्स को खारिज करने, कश्मीर के लोगों को बांटने की कोशिश करेगी तो खतरनाक हालात पैदा होंगे। महबूबा ने कहा कि तब जिस तरह एक सलाउद्दीन और यासीन मलिक पैदा हुए थे, इसबार हालात और भी खराब होंगे।