1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले के खिलाफ JDU का दिल्ली में प्रदर्शन, की अल्पेश को बर्खास्त करने की मांग

जेडीयू की दिल्ली इकाई ने बिहार और पूर्वाचल के लोगों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई और कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Oct 13, 2018

JDU protest

गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले के खिलाफ JDU का दिल्ली में प्रदर्शन, की अल्पेश को बर्खास्त करने की मांग

नई दिल्ली। गुजरात में बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों पर हो रहे हमलों को लेकर जनता दल (युनाइटेड) ने शनिवार को प्रदर्शन किया। जेडीयू की दिल्ली इकाई ने बिहार और पूर्वाचल के लोगों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई और कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पार्लियामेंट स्ट्रीट पर किया प्रदर्शन

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर धरना-प्रदर्शन किया। जनता दल (युनाइटेड) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष दयानंद राय ने कहा, "बिहार के लोगों पर हुए अत्याचार एवं हिंसा की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। जदयू और बिहार के मुख्यमंत्री बिहारी अस्मिता के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।"

अल्पेश ठाकोर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

दयानंद राय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग करते हुए कहा कि वह पार्टी के गुजरात कार्यकर्ताओं से बिहार के लोगों पर हमले को रोकने में मदद करने को कहें। साथ ही उन्होंने राहुल से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को बर्खास्त करने की भी मांग की।

अल्पेश ठाकोर खुद को बता रहे हैं बेकसूर

उधर, अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि कांग्रेस को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर्ड वीडियो डाला गया। किसी पर कोई हमला नहीं हुआ है, बल्कि साजिशन अफवाह फैलाई गई। अल्पेश ने शांति बहाली के लिए सद्भावना उपवास शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को राहुल गांधी ने उनसे फोन पर बात की थी। उन्हें सच्चाई बता दी गई है।

दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में करीब दो सौ से अधिक जद (यू) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Story Loader