13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, चुनाव आयोग को लिखा लेटर

कमलनाथ ने बीजेपी पर लगाया सौदेबाजी की राजनीति का आरोप चुनाव आयोग को चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए आज लिखा है पत्र

less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Oct 26, 2020

kamalnath.jpeg

Kamal Nath accuses BJP of big allegations, writes letter to EC

नई दिल्ली। कांग्रेस के सीनियर लीडर और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर से बीजेपी पर जोड़तोड़ और सौदेबाजी की राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर पत्र भी लिखा है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि मार्च के महीने में मैंने सौदेबाजी की राजनीति से इंकार कर दिया था, सौदेबाजी की राजनीति मैं भी कर सकता था। मैंने चुनाव आयोग को आज पत्र लिखा है कि ये चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए।

उन्होंने अपने बयान में कहा है कि बीजेपी को को स्पष्ट लग रहा है कि इस चुनाव के क्या परिणाम आने वाले हैं। 10 नवंबर का इतना डर लग रहा है कि वे फिर से बाजार में चल पड़े हैं कि जो मिल जाए उसे खरीद लो। मुझे कई विधायकों के फोन आए हैं कि बीजेपी उनको फोन कर रही है और ऑफर दे रही है।