
भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने अब इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव!
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार गरम हो चुका है। सभी नेता और राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए नये-नये पैतरे आजमा रही है। इसी कड़ी में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दरभंगा से भाजपा सांसद ने कांग्रेस से अगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। हालांकि, अभी उन्होंने औपचारिक घोषणा नहीं की है।
कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं कीर्ति आजाद
भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद अब अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के राह पर चल पड़े हैं। उन्होंनेने 2019 का लोकसभा चुनाव दरभंगा से ही कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़ने के संकेत दिए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वे जनता की भावना के अनुरूप एक राष्ट्रीय दल का चयन करेंगे।मैथिली समाज के बीच 10 दिनों से जनसंपर्क कर रहे आजाद ने भाजपा को कोसते हुए कांग्रेस पार्टी के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीतिक स्थिति जिस तरह से बदल रही है, उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों का भरोसा बढ़ा है। राहुल के अंदर काफी दम दिखता है, जो सत्ता पक्ष के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने यह भी कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश की स्वतंत्रता और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अहम भूमिका रही है। देश की एकता, अखंडता व सामाजिक सद्भाव के लिए इस परिवार की इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कुर्बानियां दी हैं।
भापजा के खिलाफ खोला मोर्चा
कीर्ति झा आजाद ने कहा कि अच्छे दिन का वादा खोखला साबित हुआ। आम लोगों के साथ विशेषकर युवाओं व छात्रों में केंद्र सरकार को लेकर भारी निराशा है। आजाद ने सवालिया लहजे में केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया कि आम लोगों को 15 लाख रुपये कब मिलेंगे, दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, स्मार्ट सिटी बनाने के वादे का क्या हुआ? मोदी सरकार के खिलाफ इस तरह का हमला करना कहीं न कहीं यह साबित कर रहा है कि कीर्ति आजाद ने पार्टी झोड़ने का पूरी तरह से मन बना लिया है और जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
Published on:
14 Jun 2018 05:17 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
