10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केपीएस गिल ने बढ़ाया जेटली का सिरदर्द, लिखा शिकायती खत 

गिल ने आरोप लगायाकि हॉकी इंडिया की एडवायजरी कमिटी में रहते हुए जेटली ने अपनी बेटी सोनाली को संगठन का वकील बनाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shakti Singh

•

Updated: 23 Dec 2015, 3:47 PM IST

Arun Jaitley

Arun Jaitley

नई दिल्ली। दिल्ली जिला क्रिकेट संघ में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे वित्त मंत्री अरुण जेटली के लिए अब पूर्व आईपीएस अधिकारी केपीएस गिल ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गिल ने हॉकी इंडिया में जेटली की भूमिका को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शिकायती खत लिखा है।

इसमें गिल ने आरोप लगाया है कि हॉकी इंडिया की एडवायजरी कमिटी में रहते हुए जेटली ने अपनी बेटी सोनाली को संगठन का वकील बनाया और फिर फीस के तौर पर उन्हें मोटी रकम अदा कराई। इस खत में उन्होंने जेटली पर हॉकी इंडिया में गड़बडिय़ां करने का आरोप भी मढ़ा।

डीडीसीए में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में जेटली ने आम आदमी पार्टी के छह नेताओं पर दीवानी और मानहानि का केस किया है। हालांकि जेटली ने इस केस में अपनी ही पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद पर केस नहीं जबकि आजाद ने भी कहा था कि जेटली के कार्यकाल के दौरान डीडीसीए में अनियमितताएं हुई थी।