15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sharad Pawar: NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को अचानक अस्पताल में कराया भर्ती, जानें अब कैसी हालत

Sharad Pawar hospitalised: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार को हल्के डिहाइड्रेशन के कारण पुणे के अस्पतला में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Feb 22, 2026

Sharad Pawar Nationalist Congress Party rift

शरद पवार को झटका (Photo: IANS)

Sharad Pawar hospitalised: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार को रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें हल्का डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हुआ था, जिसके बाद एहतियातन अस्पताल में दाखिल किया गया।

पुणे स्थित रूबी हॉल अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि 85 वर्षीय नेता की हालत अब स्थिर है और उन्हें आवश्यक तरल पदार्थ (फ्लूइड्स) दिए जा रहे हैं।

बेटी सुप्रिया ने दी जानकारी

पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें फॉलो-अप जांच और हाइड्रेशन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है तथा उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद भी किया।

अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरवेज़ ग्रांट और फिज़िशियन डॉ. अभिजीत लोढ़ा, जो उनके उपचार की निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि पवार की स्थिति स्थिर है। उन्हें लगभग दो दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा, जिसके बाद घर भेजा जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे करीब दो सप्ताह पहले भी पवार को सीने में संक्रमण के कारण इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें 14 फरवरी को छुट्टी मिली थी।

शरद पवार को लेकर लगाई जा रही अटकलें

बता दें कि शनिवार को उनकी पार्टी के नेता अंकुश काकड़े ने कहा कि शरद पवार अपने राज्यसभा के कार्यकाल को लेकर खुद फैसला ले सकते हैं। काकड़े ने कहा कि पवार के सक्रिय राजनीति से रिटायर होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और पार्टी की बैठकों में भी इस पर चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि अगले राज्यसभा कार्यकाल के बारे में जो भी निर्णय होगा, वह पवार साहब ही लेंगे। फिलहाल यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि 85 वर्षीय पवार अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद धीरे-धीरे सक्रिय संसदीय राजनीति से दूरी बना सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग