2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकियों के मारने पर सोनिया गांधी रोई थीं- अमित शाह

अमित शाह बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड लहर देश की सुरक्षा पर विपक्ष के पास कोई मजबूत नीति नहीं मोदी के नेतृत्व को पूरा देश ने स्वीकारा है बंगाल में भाजपा नेताओं को रैली करने से रोका जा रहा, लेकिन जनता बड़ा परिवर्तन करने जा रही है

2 min read
Google source verification
AMIT SHAH

बंगाल में भाजपा नेताओं को रैली करने से रोका जा रहा, लेकिन जनता बड़ा परिवर्तन करने जा रही है- अमित शाह

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा की प्रचंड लहर है। अब बंगाल में परिवर्तन होना तय है। बंगाल की पूरी जनता भाजपा को वोट करने जा रही है। आज मोदी सरकार की मजबूत नीति और रणनीति को पूरे देश की जनता ने स्वीकार कर लिया है और बंगाल में मोदी के पक्ष में मतदान हो रहा है। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और ममता सरकार पर कई हमले किए। शाह ने सोनिया गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बाटला एनकाउंटर यूपीए के वक्त हुआ था। उस एनकाउंटर में आतंकियों के मारने पर सोनिया गांधी रोई थीं। लेकिन शहीद जवानों पर एक आंसू तक नहीं बहाया।

ये भी पढ़ें:श्रीलंका ब्लास्ट: सिलसिलेवार धमाकों में अभी तक 4 भारतीय नागरिकों की भी मौत, हाई अलर्ट घोषित

साध्वी पर बोले शाह

अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर कहा कि देश की संस्कृति को बदनाम करने के लिए उस वक्त हिंदू आतंकवाद की अफवाह फैलाई गई थी। जान बुझकर फंसाने का काम किया गया था।

विपक्ष पर शाह का तंज

इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष को आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा कि विपक्ष आज राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चुप क्यों है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ पिछले पांच साल में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। हमारे संकल्प पत्र में भी नीति को और आगे बढ़ाने का संकल्प किया है। लेकिन विपक्षी पार्टियां देश की सुरक्षा के अहम मुद्दों पर चुप दिखाई देती है। इसका सीधा मतलब है कि उनके पास सुरक्षा पर नीति का अभाव है। विपक्ष में ना तो नीति है, ना नीयत और ना ही नेतृत्व ।

दीदी डर का माहौल पैदा कर रही- अमित शाह

अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी रैलियों को ममता सरकार बंगाल में करने की इजाजत नहीं दे रही है। दीदी यहां पर डर का माहौल पैदा कर रही है। विकास के नाम पर यहां की जनता को ठगा जा रहा है। बंगाल में लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। हम यहां परिवर्तन लाने जा रहे हैं। शाह ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में दो चरण के चुनाव के बाद ममता बनर्जी को अपनी हार की बौखलाहट साफ तौर पर दिख रही है। उसी हताशा से वो अब विपक्ष और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो लोग सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा नहीं होने देना चाहते हैं, उन्हें हम फिर से कराएंगे।

धार्मिक शरणार्थी को नागरिकता देंगे- अमित शाह

देश की आजादी के 75 साल जब होंगे यानी 2022 तक देश में एक भी व्यक्ति, एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास घर, बिजली, गैस, पीने का पानी, शौचालय न हो और एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास स्वास्थ्य की सुरक्षा न हो। शाह ने कहा कि बांग्लादेश से जो शरणार्थी धार्मिक वजहों से हमारे देश में आएं हैं उन्हें नागरिकता देने की बात संकल्प पत्र में कही है। इसमें हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई शामिल है।

Story Loader