नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे से 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कुछ जगहों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, तो कहीं छिटपुट हिंसक झड़पें की खबरें भी सामने आ रही हैं। पंजाब ( Punjab ) के गुरदासपुर ( Gurdaspur ) में भी बवाल मचा है, यहां कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।