3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: वोट डालने के बाद सीएम योगी बोले, भाजपा को मिलेंगी 300 से ज्‍यादा सीटें

सीएम योगी ने दावा किया है कि भाजपा सत्‍ता में दोबारा वापसी करेगी भाजपा के पक्ष में 2014 के लोकसभा चुनाव से बेहतर माहौल है अमित शाह ने लोगों से की मजबूत नेतृत्‍व के पक्ष में मतदान करने की अपील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 May 2019, 8:01 AM IST

yogi

लोकसभा चुनाव: वोट डालने के बाद सीएम योगी बोले, भाजपा को मिलेंगी 300 से ज्‍यादा सीटें

नई दिल्‍ली।लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को गोरखपुर में वोट डालने के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित रहा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा दोबारा सत्‍ता में अपने दम पर वापसी करेगी। 2014 के मुकाबले पार्टी को इस बार 282 के बदले 300 से ज्‍यादा सीटों पर जीत मिलेगी।

राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, सियासी गठजोड़ को लेकर जारी है बातचीत

शाह ने मतदाताओं से विकास को चुनने की अपील की

दूसरी तरफ भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि मैं, देश को सुरक्षा, विकास और सम्मान सिर्फ एक मजबूत नेतृत्व ही दे सकता है। हर गरीब को घर, बिजली, पानी, गैस और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सिर्फ और सिर्फ साफ नीयत से ही संभव है। मैं, अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप विकास को चुनें, नए भारत के बढ़ते विश्वास को चुने।

JDS प्रमुख देवेगौड़ा का बड़ा बयान, चुनाव परिणाम के बाद कर्नाटक में बदल सकता है सियासी समीकरण

8 राज्‍यों में 59 सीटों पर जारी है मतदान

बता दें कि रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस चरण में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। पिछले छह चरण के चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से अब तक 484 सीटों पर मतदान हो चुका है। सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान जारी है। सुबह के समय मतदान करने को लेकर लोगों की कतारें भी लगी हुई हैं।

त्रिशंकु संसद की नौबत आने पर कौन से सियासी क्षत्रप निभा सकते हैं किंगमेकर की भूमिका