वहीं, गुफा से बाहर आने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा है कि अध्यात्मिक चेतना की भूमि पर मेरा कई सालों से आने का मौका मिलता रहा है। उन्होंने कहा यहां का मेरा जो विकास अभियान है, उसमे प्रकृति, पर्यावरण और पर्यत्न है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भगवान के चरणों में आने के बाद वह उनसे कुछ नहीं मांगते।