
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान अभी थमा नहीं है। बीजेपी ने अभी हार नहीं मानी है। उद्धव सरकार के हर कदम पर पूर्व सरकार ने अपनी नजरें जमाए रखी हैं। शनिवार का दिन भी उद्धव सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 30 नवंबर को ही उद्धव सरकार को अपना बहुमत साबित करना है। लेकिन इस परीक्षण से पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जो उद्धव सरकार की मुश्किल बढ़ा सकता है।
गैरकानूनी तरीके से बनाया प्रोटेम स्पीकर
ये विवाद खड़ा किया है बीजेपी ने। दरअसल बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने प्रोटेम स्पीकर बदले जाने पर कहा है कि यह कानूनी रूप से गलत है।
शपथ में नियमों की उड़ाई धज्जियां
यही नहीं उन्होंने उद्धव ठाकरे समेत अन्य मंत्रियों की शपथ को भी नियमों के विरुद्धव बताया है।
राज्यपाल को याचिका, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि बीजेपी नई सरकार के हर कदम को नियमों के विरुद्ध मानती है। उनका आरोप है कि नई सरकार सभी नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रही है। हम राज्यपाल के समक्ष याचिका दायर कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं।
रविवार को होगा स्थानी स्पीकर का चुनाव
आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक उद्धव सरकार का शनिवार को फ्लोर टेस्ट होना है।
एनसीपी के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है। रविवार को स्थायी स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।
इस दौरान विपक्ष के नेता का भी चुनाव होगा।
Updated on:
01 Dec 2019 09:10 am
Published on:
30 Nov 2019 12:05 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
