1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नेता प्रतिपक्ष के बेटे सुजय भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका। सुजय विखे पाटील हुए भाजपा में शामिल। कांग्रेस के सीनियर लीडर राधाकृष्‍ण पाटील के बेटे सुजय। सुजय ने पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया।

2 min read
Google source verification
news

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नेता प्रतिपक्ष के बेटे सुजय भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस बड़ा झटका लगा है। यहां महाराष्‍ट्र कांग्रेस के सीनियर लीडर और नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्‍ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुजय ने मंगलवार को भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। भाजपा में शामिल होने के बाद सुजय ने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद किया। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने सुजय से मुलाकात कर उनके पार्टी में शामिल होने की चर्चा की थी। जानकारी के अनुसार सुजय पाटील महाराष्ट्र के अहमदनगर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। जब सुजय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पिछले 2 साल से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा था कि यह सीट कांग्रेस को मिले या न मिले लेकिन वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रकाश आंबेडकर ने किया अकेले लड़ने का ऐलान

दिल्ली: बीजेपी चुनाव घोषणापत्र समिति की बैठक जारी, राजनाथ कर रहे अध्यक्षता

गिरीश महाजन से मिले सुजय

आपको बता दें कि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अहमदनगर सीट कांग्रेस को देने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद सुजय पार्टी का भाजपा में आना तय माना जा रहा था। सुजय विखे पाटिल ने कहा कि उनका यह निर्णय अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध लिया है। उनको नहीं पता कि उनके माता-पिता इस फैसले का कितना समर्थन करेंगे, लेकिन वह बीजेपी के मार्गदर्शन में काम करके अपने परिवार को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

दिल्ली: कांग्रेस और आप के कई नेता भाजपा में हुए शामिल, राहुल पर साधा निशाना

जानकारों की मानें तो कांग्रेस नेता राधाकृष्‍ण पाटील ने शरद पवार से मुलाकात कर अहमदनगर सीट बेटे सुजय के लिए छोड़ने को कहा था, उनको सफलता हाथ नहीं लग सकी। हालांकि शरद पंवार ने सुजय से एनसीपी के टिकट पर अहमदनगर से सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुजय विखे पाटिल का नाम लोकसभा उम्मीदवारी के लिए राज्य इकाई द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया है और हमें यकीन है कि अनुशंसित नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

Story Loader