
PM Modi visit in MP
जगदलपुर। CG Election 2023 : पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी है। लालबाग मैदान में तीन वाटरप्रूफ डोम पीएम को सुनने वालों के लिए और दो बड़े मंच तैयार किए गए हैं। यहां करीब 45 हजार कुर्सियां सजा दी गईं हैं। इसी तरह दो बड़े मंच तैयार किए गए हैं।
जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी लालबाग में पहुंचते ही सबसे पहले यहां से एनएमडीसी नगरनार प्लांट, रेलवे दोहरीकरण, अंतागढ़-रायपुर ट्रेन और सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। इसी तरह अमृत भारत योजना के तहत नए रेलवे स्टेशन की सौगात देंगे। इधर, सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लालबाग से तीन किलोमीटर के दायरे में नो फ्लाइंग जोन बनाया गया है।
डॉग स्क्वाड व टीम लगातार कर रही जांच
पीएम मोदी को लेकर डॉग स्क्वाड की टीम भी तैनात हो गई है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों में डॉग और बम स्क्वार्ड जांच कर रही है। सभा स्थल का तीन से अधिक बार जांच किया जा चुका है। वहीं यहां सीआरपीएफ की बड़ी संख्या में जवान भी तैनात है। जो दो दिन से सुरक्षा में डटे हुए हैं।
4 नं गेट से आमजन तो दो से कार्यकर्ताओं को एंट्री
लालबाग मैदान में लोगों के सभास्थल तक पहुंचने के लिए प्रशासन ने आठ गेट तैयार किए हैं। इसमें एक गेट पीएम नरेंद्र मोदी के एंट्री के लिए हैं। आठ गेटों में चार गेट से आम लोगों के लिए तैयार किया गया है। वहीं दो गेट से भाजपा कार्यकर्ताओं को एंट्री मिलेगी। वहीं एक गेट से मीडिया सदस्यों को कवरेज के लिए मिलेगा।
Updated on:
3 Oct 2023, 11:58 AM IST
Published on:
3 Oct 2023, 11:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.