1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं प्रशांत किशोर, राहुल गांधी ने मांगी पार्टी नेताओं की राय

हाल में प्रशांत किशोर ने गांधी परिवार से की थी मुलाकात, पेश किया था कांग्रेस के पुनरुद्धार का खाका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Jul 2021, 1:45 PM IST

883.jpg

नई दिल्ली। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के कांग्रेस ( Congress ) में शामिल होने की संभावनाओं पर पिछले काफी दिनों से सियासी चर्चाएं तेज हैं। हाल में पीके ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद ही प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था।

पीके के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच खबर आई है कि राहुल गांधी ने इस संबंध में कांग्रेस नेताओं से उनकी राय मांगी है।

यह भी पढ़ेंः Video: कर्नाटक के 23वें सीएम के तौर पर बसवराज बोम्मई ने ली शपथ, सुनिए क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने एक बैठक कर प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने के लिए पार्टी नेताओं से राय मांगी है।

हालांकि न तो पार्टी और न ही प्रशांत किशोर ऑन रिकॉर्ड कुछ कह रहे हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर भी लगातार किसी भी दल में शामिल होने की खबरों को खारिज करते आए हैं।

लेकिन मीडिया खबरों को मुताबिक इस मुद्दे पर 22 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में चर्चा की गई थी। बैठक में एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, कमलनाथ और अंबिका सोनी सहित पार्टी के लगभग आधा दर्जन से अधिक प्रमुख नेताओं ने भाग लिया था।

बता दें कि 15 जुलाई को गांधी परिवार से मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के पुनरुद्धार के लिए परिवार के सामने एक खाका पेश किया था।

कांग्रेस हालांकि इस बारे में कुछ बोलने से अब तक बचती दिखाई दे रही है। एक अंग्रेजी अखबार एक रिपोर्ट के मुताबिक अब पार्टी के अंदर इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी में इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया है कि 22 जुलाई को राहुल गांधी की अध्‍यक्षता में हुई एक बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई थी।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी में कुछ लोग प्रशांत किशोर की ओर से सुझाई गई रणनीतियों को अपनाने के पक्ष में हैं। हालांकि कुछ इस पर परामर्श करना चाहते हैं। अगर दोनों पक्षों के बीच सहमती बन जाती है तो किसी बड़े पद के साथ प्रशांत किशोर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः BJP संसदीय दल की बैठक में PM Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ना सदन चलने देती, ना चर्चा होने देती

प्रशांत के इस बयान ने जगी उम्मीद
प्रशांत किशोर के हालिया बयान ने कांग्रेस नेताओं में बड़ी उम्मीद जगाई है। दरअसल पीके ने अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस के बिना भाजपा को हराना संभव नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा था कि, उन्हें नहीं लगता कि कोई तीसरा या चौथा मोर्चा बिना कांग्रेस को शामिल किए नरेंद्र मोदी को हरा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति