scriptपुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद लगा राष्ट्रपति शासन, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव | President's rule in Puducherry after the fall of Congress government, elections may be held in April-May | Patrika News
राजनीति

पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद लगा राष्ट्रपति शासन, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव

HIGHLIGHTS

बीते दिनों कांग्रेस सरकार गिरने के बाद केद्रीय कैबिनेट ने पुड्डुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले को मंजूरी दे दी है।
इसी हफ्ते की शुरुआत में विश्वासमत हासिल न कर पाने के कारण कांग्रेस की नारायणसामी सरकार गिर गई थी।

नई दिल्लीFeb 24, 2021 / 04:52 pm

Anil Kumar

narayanasamy.jpg

President’s rule in Puducherry after the fall of Congress government, elections may be held in April-May

नई दिल्ली। पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद से सियासी घमासान तेज हो गया है। अब सियासी संकट के बीच पुड्डुचेरी में राष्ट्रपति शासन लग गया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को पुड्डुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। बीते दिनों कांग्रेस सरकार गिरने के बाद केद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले को मंजूरी दे दी है।

इसी हफ्ते की शुरुआत में विश्वासमत हासिल न कर पाने के कारण कांग्रेस की नारायणसामी सरकार गिर गई थी। कांग्रेस के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद पुड्डुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) तमिलसाई सुंदरराजन ( Tamilisai Soundararajan ) ने नारायणसामी सरकार को 22 फरवरी शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट करने को कहा था। तमिलसाईं सौंदरराजन ने पिछले सप्ताह गुरुवार को औपचारिक तौर पर पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल का कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री नारायणसामी को 4 दिनों के अंदर बहुमत साबित करने को कहा था।

पुडुचेरी में कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम नारायणसामी ने एलजी को सौंपा इस्तीफा

आपको बता दें, 2 महीने बाद अप्रैल-मई में पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 5 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 14 विधायक जीते थे। इसके बाद कांग्रेस ने डीएमके के तीन और एक निर्दलीय विधायक की मदद से सरकार बनाई थी।

हालांकि अब, कांग्रेस के चार विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पुड्डुचेरी दौरे से ठीक पहले दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। 33 सदस्यों की पुड्डुचेरी विधानसभा में 30 सीटों पर चुनाव होते हैं और तीन सदस्य मनोनीत होते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ziisp

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानसभा में विश्वासमत गंवाने के एक दिन बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी समेत उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा 22 फरवरी से स्वीकार कर लिया है।

पुडुचेरी में बोले राहुल, कहा-पिता की हत्या के जिम्मेदार लोगों के प्रति मन में नफरत नहीं

पुडुचेरी की उपराज्यपाल के राजनिवास द्वारा अधिसूचना की एक प्रति मीडिया को उपलब्ध कराई गई। मुख्य सचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि पुडुचेरी सरकार के गजट में अधिसूचना पुर्नप्रकाशित की गई है। सरकार के अल्पमत में आने के बाद नारायणसामी ने उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से भेंट कर चार सदस्यीय मंत्रिमंडल का इस्तीफा उन्हें सौंपा।

इधर, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नारायणस्वामी और उनके मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद किसी पार्टी ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया। इसके बाद उपराज्यपाल से 14वीं विधानसभा को निलंबित करने की सिफारिश की गई। उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा को भंग किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zigtx

भाजपा ने पेश नहीं किया सरकार बनाने का दावा

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस की अगुवाई वाली कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन सरकार गिरने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि वह शार्टकट के जरिए सत्ता में नहीं आना चाहती है, इसलिए पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी।

आपकी बात, पुडुचेरी का राजनीतिक घटनाक्रम क्या किसी रणनीति का परिणाम है?

पुड्डुचेरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामीनाथन ने कहा था कि उनकी पार्टी के सहयोगी एनआर कांग्रेस भी यहां सरकार बनाने का दावा नहीं करेगी। उन्होंने सरकार के पतन के लिए भाजपा के जिम्मेदार होने संबंधी नारायणसामी के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव का सामना करेगी तथा जीत हासिल करेगी और उसके बाद यहां सरकार बनाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 फरवरी को केंद्र शासित प्रदेश के कराईकल क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zighs

Home / Political / पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद लगा राष्ट्रपति शासन, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो