8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के BJP चीफ नाराज, इस्तीफा दिया तो अमित शाह ने बुलाया दिल्ली  

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बातचीत के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया। मंगलवार दोपहर वे शाह से मुलाक़ात कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anuj Shukla

•

Updated: 17 Jan 2017, 2:14 PM IST

Punjab BJP chief Vijay Sampla

Punjab BJP chief Vijay Sampla

चंडीगढ़. पंजाब बीजेपी के मुखिया विजय सांपला विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे से नाराज है। हालांकि उन्होंने उन खबरों को झूठा करार दिया, जिसमें उनके इस्तीफे की बात कही गई थी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बातचीत के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया। मंगलवार दोपहर वे शाह से मुलाक़ात कर सकते हैं।



पार्टी ने नहीं मंजूर किया इस्तीफ़ा, शाह ने दिल्ली बुलाया

इससे पहले पंजाब में खबर थी कि टिकट बंटवारे से नाराज संपला ने पार्टी शीफ को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक़ वे भाजपा द्वारा जारी उमीदवारों की दूसरी लिस्ट से बेहद नाराज हो गए थे। उन्हें कुछ नामों पर कड़ा ऐतराज था। इतना ही नहीं उन्होंने पंजाब सरकार में अपना कैबिनेट पद छोड़ने की भी पेशकश कर दी। हालांकि मंगलवार को उन्होंने इन खबरों का खंडन किया। अंदरखाने चर्चा यह है कि उनका इस्तीफ़ा मिलने के बाद अमित शाह ने उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है।

ये है सांपला के नाराजगी की वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटों के बंटवारे में संपला को नजरअंदाज किया गया था। सोमवार भाजपा ने जो लिस्ट जारी की उसमें जालंधर (पश्चिम) और फगवाड़ा से सांपला के करीबी उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिला।