1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के मुख्यमंत्री ने मोहाली और राज्यपाल ने गुरदासपुर में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस समारोह में बड़े पैमाने पर शामिल हुए लाेग चंडीगढ के प्रशासक ने ली परेड की सलामी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jan 26, 2020

punjab.jpeg

नई दिल्ली। सुबह के समय घना कोहरा आैर भारी ठंड के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को पंजाब के मोहाली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएम इस अवसर पर मार्च करने वाली टुकड़ियों की सलामी ली। उन्होंने जनता के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। समारोह चंडीगढ़ के पास मोहाली के फेज 6 में गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित किया।

वहीं चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। यहां पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने परेड की सलामी ली। सर्दभरी सुबह के बावजूद लोग और छात्र शानदार परेड और सांस्कृतिक गतिविधियों का गवाह बनने के लिए पंजाब भर में हुए कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर शामिल हुए।

सिटी ब्यूटीफुल पार्क चंडीगढ़ में सेक्टर-17 परेड ग्राउंड सहित कुल 148 स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने यूटी पुलिस के 1100 जवानों और एनसीसी के दस्तों से सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने देशभक्ति के गीत गाकर लोगों में राष्ट्र प्रेम का जज्बा भर दिया।

Story Loader