scriptराबड़ी देवी ने भाजपा को ललकारा, बोलीं- हिम्मत है तो राम मंदिर बनाएं, किसने रोका है? | Rabri Devi defies BJP, she says, 'Have courage, make Ram temple, who has stopped? | Patrika News
राजनीति

राबड़ी देवी ने भाजपा को ललकारा, बोलीं- हिम्मत है तो राम मंदिर बनाएं, किसने रोका है?

राबड़ी देवी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो अयोध्या में राम मंदिर बनाए, उसे किसने रोका है।

Nov 26, 2018 / 03:18 pm

Anil Kumar

राबड़ी देवी ने भाजपा को ललकारा, बोलीं- हिम्मत है तो राम मंदिर बनाएं, किसने रोका है?

राबड़ी देवी ने भाजपा को ललकारा, बोलीं- हिम्मत है तो राम मंदिर बनाएं, किसने रोका है?

पटना। बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरु हो गया है। विधानसभा और विधान परिषद में इस सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बीच सदन में पहुंची राजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भापजा पर जमकर निशाना साधा। राबड़ी देवी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो अयोध्या में राम मंदिर बनाए, उसे किसने रोका है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर का निर्माण आपसी सहमति और सबकी भागीदारी से बननी चाहिए।

भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा है राम मंदिर: राबड़ी

बता दें कि राबड़ी देवी ने कहा कि राम मंदिर का मामला भाजपा के लिए एक चुनावी मुद्दा है। क्योंकि जब-जब चुनाव आता है तब-तब भाजपा को राम मंदिर याद आता है। इससे आगे-पीछे कभी भी मंदिर निर्माण के बारे में चर्चा तक नहीं करती है। सच तो यह है कि भाजपा राम मंदिर को बनाना ही नहीं चाहती है। सिर्फ इस मसले पर राजनीतिक कर सत्ता में काबिज रहना चाहती है। राबड़ी देवी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए कौन रोक रहा है, देश की जनता सब साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आपसी सहमति से बनना चाहिए।

कपिल सिब्बल ने PM मोदी को किया चैलेंज, क्या राम मंदिर पर न्यायपालिका के खिलाफ बोल सकते हैं?

सुप्रीम कोर्ट में चल रही है सुनवाई

आपको बता दें कि राम मंदिर मामले की सुनवाई देश की सर्वोच्च अदालत में चल रही है। राबड़ी देवी ने कहा कि राम मंदिर पर अभी तक सुप्रीम कोर्ट से फैसला नहीं आया है, यदि भाजपा कोर्ट को दरकिनार कर राम मंदिर बनाना चाहती है तो बना ले, किसी नहीं रोका है। बता दें कि मौजूदा समय में देशभर के तमाम साधु-संत और हिन्दू समाज के लोग राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं कि संसद के शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाया जाए। हालांकि केंद्र सरकार इसपर कुछ भी साफ-साफ कहने से बच रही है।

Home / Political / राबड़ी देवी ने भाजपा को ललकारा, बोलीं- हिम्मत है तो राम मंदिर बनाएं, किसने रोका है?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो