16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल की पहली कांग्रेस वर्किंग कमेटी का एक्स-रेः महिला और मुस्लिम दोनों पर फेल, वंशवाद भी झलका

इन दिनों कांग्रेस महिला आरक्षण बिल को पुरजोर तरीके से रख रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस की ही बातों का हवाला देकर भाजपा उसे मुस्लिमों की पार्टी कह रही है। वंशवाद को लेकर भी कांग्रेस पहले निशाने पर रही है। ऐसे में पढ़िए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक्स-रे रिपोर्ट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 18 Jul 2018, 4:46 PM IST

Rahul Gandhi

राहुल की पहली कांग्रेस वर्किंग कमेटी का एक्स-रेः महिला और मुस्लिम दोनों पर फेल, वंशवाद भी झलका

नई दिल्ली। मिशन-2019 की मुहिम में इन दिनों दो बातें भारतीय सियासत में बेहद सुर्खियों में हैं। पहली महिला आरक्षण बिल जिसके तहत संसद में कम से कम 33 फीसदी महिला सांसद सुनिश्चित करना। यह बिल सोनिया गांधी के बाद अब राहुल भी पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं और मॉनसून सत्र में भी इसे लाने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी चर्चा कांग्रेस को मुस्लिम पुरुषों की पार्टी कहे जाने को लेकर है। एक अखबार में कांग्रेस के हवाले से लिखी बात का जिक्र करते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही मोर्चों यानी महिला और मुस्लिम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फेल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वंशवाद को लेकर भी फिर से सवाल उठ रहे हैं।

महिलाओं को लेकर ये है कांग्रेस का रवैया

मंगलवार को कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ है। राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी में यह पहला बड़ा फेरबदल है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि 51 सदस्यों में से सिर्फ सात महिलाएं हैं। यानी राजनीति में महिलाओं का कम से कम 33 फीसदी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की बात कर रही कांग्रेस ने अपने रणनीतिक मोर्चे पर 14 फीसदी से भी कम महिलाओं को जगह दी गई है।

...ये हैं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सात महिलाएं

1. सोनिया गांधी
2. अंबिका सोनी
3. कुमारी शैलजा
4. सुष्मिता देव
5. शीला दीक्षित
6. आशा कुमारी
7. रजनी पाटिल

मुस्लिम मोर्चे पर ऐसा है हाल

वैसे राजनीति धर्म और जाति से दूर ही रहे तो अच्छा है। लेकिन यह आदर्श स्थिति है। मौजूदा दौर में कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी बताए जाने पर विवाद छिड़ा हुआ है और ऐसे में अगर वर्किंग कमेटी पर नजर डाली जाए तो 51 सदस्यों में सिर्फ चार यानी आठ फीसदी से भी कम मुस्लिम नाम सामने आते हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि इनमें से तीन नाम अकेले कश्मीर से हैं। बड़ी बात यह है कि एक भी मुस्लिम महिला को जगह नहीं मिली है।

...ये हैं कार्यसमिति के गिने-चुने मुस्लिम चेहरे

1. अहमद पटेल
2. गुलाम नबी आजाद, नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा
3. फिरोज खान, एनएसयूआई अध्यक्ष
4. तारिक हमीद कारा

क्या ये भी परिवारवाद है?

मां-बेटे की जोड़ीः सोनिया और राहुल
बाप-बेटे की जोड़ीः तरूण गोगोई और गौरव गोगोई