scriptबाहुबली अनंत सिंह की एंट्री को लेकर महागठबंधन में दो फाड़, तेजस्वी के विरोध में RLSP | RLSP Against Tejashwi Yadav on MLA Anant Singh Entry in Grand Alliance | Patrika News
राजनीति

बाहुबली अनंत सिंह की एंट्री को लेकर महागठबंधन में दो फाड़, तेजस्वी के विरोध में RLSP

बिहार की मोकामा सीट से विधायक अनंत सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Jan 06, 2019 / 03:08 pm

Kapil Tiwari

Anant Singh Bihar

Anant Singh Bihar

पटना। बिहार की राजनीति में रह-रहकर सियासी उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए अस्तित्व में आए महागठबंधन में अभी से रार देखने को मिल रही है। दरअसल, बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की महागठबंधन में एंट्री को लेकर दो पक्ष बन चुके हैं। एक पक्ष चाहता है कि उन्हें महागठबंधन में शामिल किया जाए तो दूसरा पक्ष अनंत सिंह के खिलाफ है।

अनंत सिंह की एंट्री के समर्थन में RLSP

रविवार को राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नागमणि ने अनंत सिंह के महागठबंधन में आने को लेकर बयान दिया। उन्होंने अनंत सिंह की एंट्री का समर्थन किया। नागमणि ने अनंत सिंह का स्‍वागत करते हुए मुंगेर लोकसभा सीट पर उनकी दावेदारी का समर्थन किया है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव अनंत सिंह की महागठबंधन में एंट्री के खिलाफ हैं।

क्या कहा नागमणि ने?

नागमणि ने अनंत सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि वो मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं और उनके पास अच्छा-खासा जनाधारा भी है। नागमणि ने कहा कि वो मुंगेर सीट से महागठबंधन के सबसे बेहतर उम्‍मीदवार हो सकते हैं। अगर महागठबंधन उन्‍हें टिकट दे तो वे काफी वोटों से जीतेंगे।

– नागमणि ने तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कोई अनंत सिंह को गुंडा-बदमाश कहता है तो वो उनके (अनंत सिंह) में गलत जानकारी रखते हैं।

– नागमणि ने कहा कि भले ही कोई अनंत सिंह का विरोध करे, लेकिन उनकी एंट्री को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी बात की है।

अनंत सिंह की एंट्री पर तेजस्वी vs तेज प्रताप

आपको बता दें कि अनंत सिंह की महागठबंधन में एंट्री को लेकर सिर्फ तेजस्वी का रालोसपा से ही नहीं बल्कि अपने भाई तेज प्रताप यादव से भी विरोध चल रहा है।

– तेजप्रताप यादव ने अनंत सिंह का महागठबंधन में स्‍वागत किया तो उनके भाई तेजस्वी यादव ने साफ-साफ कह दिया कि अनंत सिंह जैसे बैड एलीमेंट के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं है।

– वहीं इस पूरे सियासी घमासान के बीच अनंत सिंह का कहना है कि वो मुंगेर से जरूर चुनाव लड़ेंगे, भले ही उन्हें निर्दलीय लड़ना पड़े। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बड़े जनाधार वाला तथा अपना पसंदीदा नेता भी बताया है।

Home / Political / बाहुबली अनंत सिंह की एंट्री को लेकर महागठबंधन में दो फाड़, तेजस्वी के विरोध में RLSP

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो