नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग व ऊर्जा मंत्री किम ह्यून चोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच वाणिज्य एवं व्यापार के मुद्दों पर समझौते किए गए। दोनों मंत्रियों ने भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईपीए) में हुई प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि दोनों देशों को सीईपीए का उन्नयन करते हुए अतिरिक्त उदारीकरण प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए, ताकि यह दोनों पक्ष के हितों और संवेदनाओं को प्रदर्शित कर सके। दोनों पक्षों को अनुकूल व्यापार वातावरण को प्रोत्साहित करने के लिए सीईपीए के अंतर्गत फायदों का लाभ ले सकें।