2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​राजभवन में महिला पत्रकार के गाल थपथपाकर फंसे तमिलनाडु के राज्यपाल, फोटो वायरल

महिला पत्रकार के गाल थपथपाने के बाद तमिलनाडु के गर्वनर बनवारीलाल पुरोहित विवादों में घिर गए हैं, जिसके बाद विपक्ष हावी हो गया है।

2 min read
Google source verification
Tamil Nadu Governor Banwarilal Purohit

नई दिल्ली। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार के गाल थपथपाने के बाद तमिलनाडु के गर्वनर बनवारीलाल पुरोहित विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। महिला पत्रकार के साथ उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि यह घटना उस समय की है, जब 78 वर्षीय गर्वनर राजभवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रू-ब-रू हो रहे थे।

ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह से की सीधी बात, मुलाकात को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

महिला पत्रकार ने लगाया यह आरोप

जानकारी के अनुसार एक मीडिया संस्थान में काम करने वाली महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने गर्वनर पर गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला पत्रकार ने ट्वीट कर कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'मैं तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित से सवाल पूछ रही थी, तभी उन्होंने मेरी अनुमति के बिना ही मेरे गाल थपथपाए'। वहीं विपक्षी पार्टी द्रमुक ने इस घटना को अशोभनीय बताया है। द्रमुक ने का कि संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति ने गलत किया है। द्रमुक की राज्यसभा सदस्य कनिमोई ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजनिक पद आसीन व्यक्ति को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। उन्होंने महिला पत्रकार के निजी अंग को छुआ है, जो गरीमा की श्रेणी में नहीं आता।

कोर्ट का आदेश, डेंगू से मौत हुई तो दर्ज कराया जाए गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

क्यों बुलाई थी प्रेस कॉंफ्रेंस

बता दें कि गवर्नर की ओर से यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देवांग आर्ट्स कॉलेज की प्रोफेसर निर्मला देवी के मामले को लेकर बुलाई गई थी। दरअसल, इस महिला शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी छात्राओं को अधिकारियों के साथ एडजस्ट करने बदले पैसे और अधिक नंबर मिलने का प्रलोभन दिया था। जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया था। उधर, शिक्षिका निर्मला देवी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने लोगों में राज्यपाल के नाम पर लोगों को भ्रमित किया था। उन्होंने अपने आप को राज्यपाल (पुरोहित इस यूनिवर्सिटी के चांसलर) का करीबी बताया था। हालांकि राज्यपाल ने उनके दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।