
नई दिल्ली। अमरीका और नॉर्थ कोरिया के रिश्तों में लंबे समय से जमी बर्फ अब पिघलती नजर आ रही है। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से सीधी बात की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुद ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमरीकी अफसरों ने नॉर्थ कोरिया के अधिकारियों से बातचीत भी की है। हालांकि इस बातचीत का मकसद दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक को ऐतिहासिक बनाना है। बता दें कि ट्रंप और किम जोंग के बीच जून में बैठक होने वाली है। हालांकि अभी मुलाकात के लिए जगह की घोषणा नहीं की गई है।
निरस्त्रीकरण पर होगा फोकस
बता दें की डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों इस बात की घोषणा की थी कि उन्होंने जून में नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग से मुलाकात की योजना बनाई है। उन्होंने यह भी कहा था कि नॉर्थ कोरिया ने अमरीका को बताया है कि वह दोनों देशों के नेताओं के बीच निर्धारित बैठक में कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है कि नॉर्थ कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी मंशा सीधे तौर पर अमरीका को बताई है।
निरस्त्रीकरण पर चर्चा करने का इच्छुक नॉर्थ कोरिया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच बैठक की दिशा में उठाया गया सकारात्मक कदम है। यह बैठक मई के अंत में होने जा रही है। ट्रंप प्रसासन के एक अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि अमरीका ने इस बात की पुष्टि की है कि किम जोंग उन कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा करने का इच्छुक हैं।
Published on:
18 Apr 2018 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
