
वाशिंगटनः अमरीका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन आगामी राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी संभावना है कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनावी किस्मत अजमा सकते हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने साल 2020 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया। बिडेन ने कहा कि उनके सामने सभी विकल्प खुले हैं। 2020 के अन्य संभावित डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवारों पर उन्होंने कहा, "मुझे वास्तव में उम्मीद है कि कुछ अन्य लोग भी उभरकर सामने आएंगे। मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ अच्छे लोग हैं।"
ट्रंप को हराने की क्षमता वाला होगा उम्मीदवार
दरअसल राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर बिडेन साल 1998 और 2008 में चुनाव लड़ चुके हैं। इंटरव्यू में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि वे जरुर चाहेंगे कि जो भी डेमोक्रेट पार्टी का उम्मीदवार हो, वह ऐसा हो जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हरा सके। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2020 के चुनाव में उतरने का विचार बना रहे हैं, तो बिडेन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें अच्छी सलाह दी है। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं बराक हमेशा मुझसे यह सवाल पूछते थे। और, वह कहते थे कि फैसला लेने के लिए क्या चल रहा है।"
डोनाल्ड ट्रंप 2020 में लड़ेंगे चुनाव
डेमोक्रेट पार्टी के नेता जो बिडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उप राष्ट्रपति रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि बिडेन भी राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर ट्रंप को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। अमरीका में साल 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं जिसकी तैयारियां राजनीतिक दल अभी से ही शुरु कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से दोबारा अपनी चुनावी किस्मत आजमाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले चुनाव में ट्रंप से हारने वाली हिलेरी क्लिंटन भी डेमोक्रेट पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं हालांकि अभी तक हिलेरी और बिडेन ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
Published on:
16 Apr 2018 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
