
नई दिल्ली। वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में तेज तूफान ने दस्तक दी है। इस भयंकर बारिश और आंधी से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो यहां 98 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चल रही हैं। बारिश और आंधी ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर का यातायात व अन्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। आंधी में चौपट हुई पावर सप्लाई के कारण मेट्रो व ट्रेन सुविधाएं भी प्रभावित हो गई।
98 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल रही हवाएं
मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जीके दास के अनुसार पूरा शहर उस समय तूफान की चपेट में आ गया जब मंगलवार शाम को ‘उत्तर- पश्चिम दिशा से तेज हवांए चलने लगी। तूफान ने शहर में भयंकर तबाही मचाई है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक शहर में कई जगहों पर पेड़ उखड़कर जमीन पर आ गिरे हैं। जिससे आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। हालांकि मलबे को हटाने के लिए नगर निगम की टीम को लगाया गया है, लेकिन स्थिति अभी काबू से बाहर है। वहीं, तेज हवाओं से टूटे बिजली के तारों ने कई जगह खतरनाक हालात पैदा कर दिए हैं। तार टूटने से कई जगह करंट उतरने की जानकारी मिली है तो कई जगह आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
फंस गए लोग
यहां सबसे बड़ी मुश्किल उन लोगों को सामने आ खड़ी हुई जो सुबह में रोजम की तरह अपने काम पर निकले थे। ये लोग शाम को आंधी शुरू होने के बाद बीच में फंस गए। यातायात ठप होने के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। आंधी में चौपट हुई पावर सप्लाई के कारण मेट्रो व ट्रेन सुविधाएं भी प्रभावित हो गई। कोलकाता मेट्रो रेल की ओर से आए एक बयान में बताया गया कि शाम 7:50 बजे के बाद दो घंटे तक मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं।
Published on:
18 Apr 2018 02:12 pm
