वहीं, अपनी गलती का अहसास न होने पर टीएमसी सांसद लगातार यह सवाल करते रहे कि आखिर हुआ क्या है? उन्होंने क्या गलत कह दिया? आपको बता दें कि सौगत राय पश्चिम बंगाल के दमदम लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे हैं। सौगत की गिनती संसद के सीनियर मेंबर्स में की जाती है। आपको बता दें कि लोकसभा के इतिहास में पहली बार, मानसून सत्र के साथ सोमवार को शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने वाले सांसदों को अपनी सीटों पर बैठकर बोलने की अनुमति दी गई। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए इस पहल को अमल में लाया गया। मॉनसून सत्र 1 अक्टूबर तक जारी रहेगा।