नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ( Congress leader Shashi Tharoor ) एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस सांसद ( Congress MP Shashi Tharoor ) अपने बयानों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अंग्रेजी भाषा और भारी-भरकम शब्दों की वजह से चर्चा में हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि शशि थरूर अपनी लेखनी में अंग्रेजी भाषा के 'भारी-भरकम' शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो ऐसा देखने में आया है कि थरूर कुछ ऐसे शब्द बोल जाते हैं, जिनको लोगों ने कभी सुना ही नहीं, या फिर वो इसका मतलब ही नहीं जानते। इस बार भी कांग्रेस सांसद ने मशहूर लेखक चेतन भगत ( Famous writer chetan bhagat ) की ऐसे ही शब्दों में प्रशंसा की है।