19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / कल पीएम मोदी ने की सारे मंत्रियों के साथ बैठक, आज नितिन नवीन के साथ मंथन; कैबिनेट विस्तार की अटकल तेज

कल पीएम मोदी ने की सारे मंत्रियों के साथ बैठक, आज नितिन नवीन के साथ मंथन; कैबिनेट विस्तार की अटकल तेज

Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। पंजाब और यूपी विधानसभा चुनाव, मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा और बीजेपी-अकाली दल के संभावित गठबंधन के बीच 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
7 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vijay Kumar Jha

•

Updated: 19 Nov 2026, 6:16 PM IST

Modi Cabinet Expansion 2026

मोदी कैबिनेट की फेरबदल की अटकलें तेज (Photo-IANS)

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। वैसे तो यह चर्चा कई महीनों से चल रही है, लेकिन कुछ दिनों से यह रुकी हुई थी। अब एक बार फिर इसे लेकर अटकलें लगने लगी हैं। ताजा चर्चा इसलिए शुरू हुई है क्योंकि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग हुई। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल रहे।

इस बैठक से एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों के कामकाज की एक बार फिर से समीक्षा की थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 18 नवंबर को यह समीक्षा बैठक पांच घंटे चली। इसमें प्रधानमंत्री ने कई प्रेजेंटेशंस देखे और करीब 40 मिनट लंबा भाषण भी दिया।

सितंबर में भी 'चिंतन शिविर' का आयोजन कर प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की थी। यह बैठक दो दिन चली थी। तब भी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हुई थीं।

मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें कई चीजों को जोड़ कर लगाई जा रही हैं। इनमें मंत्रियों का प्रदर्शन भी शामिल है। कहा जाता है नरेंद्र मोदी मंत्री चुनते या हटाते समय काम-काज को भी एक पैमाना मानते हैं। हालांकि, एक मात्र पैमाना यही नहीं होता।

मोदी कैबिनेट में कई वैकेंसी

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें इसलिए भी लगती रही हैं क्योंकि मंत्रिपरिषद में अभी 68 सदस्य हैं और 13 जगह खाली हैं। जून से अक्तूबर के बीच चार मंत्रियों के इस्तीफे हो चुके हैं।

क्रममंत्री का नाममंत्रालय / पदइस्तीफे की तिथिइस्तीफे का मुख्य कारण
1.जॉर्ज कुरियन (George Kurian)राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कार्य; मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी)23 जून 2026राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल समाप्त होने और संवैधानिक नियमों के तहत इस्तीफा दिया।
2.रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu)राज्य मंत्री (रेलवे; खाद्य प्रसंस्करण उद्योग)24 जुलाई 2026राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
3.धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (शिक्षा मंत्रालय)25 जुलाई 2026पेपर लीक मामलों और छात्रों व युवाओं के देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ा (उनका प्रभार प्रह्लाद जोशी को सौंपा गया)।
4.डॉ. एल. मुरुगन (Dr. L. Murugan)राज्य मंत्री (सूचना एवं प्रसारण; संसदीय कार्य)13 अक्टूबर 2026 (15 अक्टूबर को स्वीकृत)तमिलनाडु में भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूर्णकालिक रूप से काम करने का हवाला देकर मंत्री पद और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा दिया।

क्या पंजाब विधान सभा चुनाव के चलते रुका है Cabinet Reshuffle?

अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश (यूपी) और पंजाब जैसे राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं। पंजाब में पार्टी सत्ता में आने और यूपी में सत्ता बचाने के लिए लड़ेगी। इस लिहाज से भी केंद्र सरकार में शामिल कुछ नेताओं को पार्टी के मिशन में लगाया जा सकता है और उनकी जगह दूसरे नेताओं को लाया जा सकता है।

मोदी कैबिनेट में अभी पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं है। बिट्टू थे तो उनका राज्य सभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया गया। इस लिहाज से भी पंजाब के नेताओं को मंत्रिमंडल में लेने के मजबूत आसार बनते हैं। ये नेता भाजपा के भी हो सकते हैं और अकाली दल के भी।

पश्चिम बंगाल के भी कुछ नेता मंत्री बनने के इंतजार में हैं। वे ममता बनर्जी से बगावत कर तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी समर्थक बने हैं। अभी पश्चिम बंगाल के दो नेता मोदी कैबिनेट में हैं।

मोदी कैबिनेट में कौन मंत्री, किस राज्य (संसदीय क्षेत्र के हिसाब से) के

गृह राज्य / केंद्र शासित प्रदेशक्रममंत्री का नामदर्जा / पदआवंटित प्रमुख मंत्रालय
उत्तर प्रदेश1श्री नरेन्द्र मोदी(संसदीय क्षेत्र: वाराणसी)प्रधानमंत्रीकार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन; परमाणु ऊर्जा; अंतरिक्ष आदि
2श्री राजनाथ सिंहकैबिनेट मंत्रीरक्षा मंत्रालय
3श्री हरदीप सिंह पुरी(राज्यसभा: उ.प्र.)कैबिनेट मंत्रीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
4श्री जयंत चौधरीराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)कौशल विकास और उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार); शिक्षा
5श्री जितिन प्रसादराज्य मंत्रीवाणिज्य एवं उद्योग; इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी
6श्री पंकज चौधरीराज्य मंत्रीवित्त मंत्रालय
7श्रीमती अनुप्रिया पटेलराज्य मंत्रीस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण; रसायन एवं उर्वरक
8प्रो. एस. पी. सिंह बघेलराज्य मंत्रीमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी; पंचायती राज
9श्री कीर्तिवर्धन सिंहराज्य मंत्रीपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन; विदेश
10श्री बी. एल. वर्माराज्य मंत्रीउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; सामाजिक न्याय
11श्री कमलेश पासवानराज्य मंत्रीग्रामीण विकास मंत्रालय
बिहार12श्री जीतन राम मांझीकैबिनेट मंत्रीसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय
13श्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)कैबिनेट मंत्रीपंचायती राज; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी
14श्री गिरिराज सिंहकैबिनेट मंत्रीवस्त्र मंत्रालय
15श्री चिराग पासवानकैबिनेट मंत्रीखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
16श्री राम नाथ ठाकुरराज्य मंत्रीकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
17श्री नित्यानंद रायराज्य मंत्रीगृह मंत्रालय
18श्री सतीश चंद्र दुबेराज्य मंत्रीकोयला; खान मंत्रालय
19श्री राज भूषण चौधरीराज्य मंत्रीजल शक्ति मंत्रालय
महाराष्ट्र20श्री नितिन जयराम गडकरीकैबिनेट मंत्रीसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
21श्री पीयूष गोयलकैबिनेट मंत्रीवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
22श्री जाधव प्रतापराव गणपतरावराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)आयुष (स्वतंत्र प्रभार); स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
23श्री रामदास अठावलेराज्य मंत्रीसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
24श्रीमती रक्षा निखिल खडसेराज्य मंत्रीयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
25श्री मुरलीधर मोहोलराज्य मंत्रीसहकारिता; नागर विमानन मंत्रालय
गुजरात26श्री अमित शाहकैबिनेट मंत्रीगृह; सहकारिता मंत्रालय
27डॉ. एस. जयशंकर(राज्यसभा: गुजरात)कैबिनेट मंत्रीविदेश मंत्रालय
28डॉ. मनसुख मांडवियाकैबिनेट मंत्रीश्रम एवं रोजगार; युवा कार्यक्रम एवं खेल
29श्री सी. आर. पाटिलकैबिनेट मंत्रीजल शक्ति मंत्रालय
30श्रीमती निमुबेन बांभणियाराज्य मंत्रीउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
मध्य प्रदेश31श्री शिवराज सिंह चौहानकैबिनेट मंत्रीकृषि एवं किसान कल्याण; ग्रामीण विकास
32डॉ. वीरेंद्र कुमारकैबिनेट मंत्रीसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
33श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधियाकैबिनेट मंत्रीसंचार; पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
34श्री दुर्गादास उइकेराज्य मंत्रीजनजातीय कार्य मंत्रालय
35श्रीमती सावित्री ठाकुरराज्य मंत्रीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
कर्नाटक36श्रीमती निर्मला सीतारमण(राज्यसभा: कर्नाटक)कैबिनेट मंत्रीवित्त; कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय
37श्री एच. डी. कुमारस्वामीकैबिनेट मंत्रीभारी उद्योग; इस्पात मंत्रालय
38श्री प्रल्हाद जोशीकैबिनेट मंत्रीउपभोक्ता मामले; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा; शिक्षा
39श्री वी. सोमन्नाराज्य मंत्रीजल शक्ति; रेल मंत्रालय
40सुश्री शोभा करंदलाजेराज्य मंत्रीसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; श्रम एवं रोजगार
राजस्थान41श्री भूपेंद्र यादवकैबिनेट मंत्रीपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
42श्री गजेंद्र सिंह शेखावतकैबिनेट मंत्रीसंस्कृति; पर्यटन मंत्रालय
43श्री अर्जुन राम मेघवालराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार); संसदीय कार्य
44श्री भागीरथ चौधरीराज्य मंत्रीकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
आंध्र प्रदेश45श्री के. राममोहन नायडूकैबिनेट मंत्रीनागर विमानन मंत्रालय
46डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानीराज्य मंत्रीग्रामीण विकास; संचार मंत्रालय
47श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्माराज्य मंत्रीभारी उद्योग; इस्पात मंत्रालय
हरियाणा48श्री मनोहर लालकैबिनेट मंत्रीआवासन और शहरी कार्य; ऊर्जा मंत्रालय
49श्री राव इंद्रजीत सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन; योजना (स्वतंत्र प्रभार); संस्कृति
50श्री कृष्ण पालराज्य मंत्रीसहकारिता मंत्रालय
ओडिशा51श्री जुएल ओरामकैबिनेट मंत्रीजनजातीय कार्य मंत्रालय
52श्री अश्विनी वैष्णव(राज्यसभा: ओडिशा)कैबिनेट मंत्रीरेल; सूचना एवं प्रसारण; इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी
असम53श्री सर्बानंद सोनोवालकैबिनेट मंत्रीपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
54श्री पबित्रा मार्गेरिटाराज्य मंत्रीविदेश; वस्त्र मंत्रालय
झारखंड55श्रीमती अन्नपूर्णा देवीकैबिनेट मंत्रीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
56श्री संजय सेठराज्य मंत्रीरक्षा मंत्रालय
तेलंगाना57श्री जी. किशन रेड्डीकैबिनेट मंत्रीकोयला; खान मंत्रालय
58श्री बंडी संजय कुमारराज्य मंत्रीगृह मंत्रालय
पश्चिम बंगाल59श्री शांतनु ठाकुरराज्य मंत्रीपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
60श्री सुकांत मजूमदारराज्य मंत्रीशिक्षा; पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
हिमाचल प्रदेश61श्री जगत प्रकाश नड्डाकैबिनेट मंत्रीस्वास्थ्य और परिवार कल्याण; रसायन और उर्वरक
अरुणाचल प्रदेश62श्री किरेन रिजिजूकैबिनेट मंत्रीसंसदीय कार्य; अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
जम्मू और कश्मीर63डॉ. जितेंद्र सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार); PMO
गोवा64श्री श्रीपाद येसो नाईकराज्य मंत्रीविद्युत; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
केरल65श्री सुरेश गोपीराज्य मंत्रीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस; पर्यटन मंत्रालय
उत्तराखंड66श्री अजय टम्टाराज्य मंत्रीसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
छत्तीसगढ़67श्री तोखन साहूराज्य मंत्रीआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
दिल्ली68श्री हर्ष मल्होत्राराज्य मंत्रीकॉर्पोरेट कार्य; सड़क परिवहन और राजमार्ग

2026 के आखिरी या 2027 के पहले महीने में हो सकता है Modi Cabinet Expansion

पंजाब में बीजेपी का शिरोमणि अकाली दल (SAD) से समझौता होने की भी उम्मीद है। अगर यह हो गया तो संभव है कि अकाली दल के नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हों। 2020 तक उसके नेता मोदी कैबिनेट में शामिल थे। किसानों के लिए मोदी सरकार द्वारा लाए गए कानूनों के विरोध के बीच अकालियों ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। लेकिन, उन्हें 2022 के पंजाब चुनाव में इसका कोई फायदा नहीं मिला। उनके विधायक 17 से घट कर तीन रह गए। फायदा आम आदमी पार्टी (आप) उठा ले गई, जो 117 में से 92 सीटें जीत ले गई थी।

पंजाब की सत्ता से आप को हटाने के लिए इस बार भाजपाई और अकाली साथ चुनाव लड़ने पर बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत के सफल रहने के पूरे आसार हैं, क्योंकि अकालियों की तुलना में भाजपा मजबूत स्थिति में है। आप के नेता लगातार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। 19 नवंबर को भी कई नेताओं ने आप छोड़ कर भाजपा का दामन थामा है।

उम्मीद है कि मोदी कैबिनेट में फेरबदल पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच समझौता हो जाने के बाद ही होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के भी आसार हैं। ऐसे में अगर पंजाब में चुनावी समझौता जल्द हो गया तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। नहीं तो नए साल की शुरुआत में यह किया जा सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी के मौजूदा मंत्री (PM Narendra Modi Full Cabinet List)

क्रमश्रेणी / दर्जामंत्री का नामआवंटित मंत्रालय / विभाग
1प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदीप्रधानमंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं
2कैबिनेट मंत्रीश्री राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
3कैबिनेट मंत्रीश्री अमित शाहगृह मंत्रालय; तथा सहकारिता मंत्रालय
4कैबिनेट मंत्रीश्री नितिन जयराम गडकरीसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
5कैबिनेट मंत्रीश्री जगत प्रकाश नड्डास्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय
6कैबिनेट मंत्रीश्री शिवराज सिंह चौहानकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय; तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय
7कैबिनेट मंत्रीश्रीमती निर्मला सीतारमणवित्त मंत्रालय; तथा कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय
8कैबिनेट मंत्रीडॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकरविदेश मंत्रालय
9कैबिनेट मंत्रीश्री मनोहर लालआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय; तथा ऊर्जा मंत्रालय
10कैबिनेट मंत्रीश्री एच. डी. कुमारस्वामीभारी उद्योग मंत्रालय; तथा इस्पात मंत्रालय
11कैबिनेट मंत्रीश्री पीयूष गोयलवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
12कैबिनेट मंत्रीश्री जीतन राम मांझीसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय
13कैबिनेट मंत्रीश्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंहपंचायती राज मंत्रालय; तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
14कैबिनेट मंत्रीश्री सर्बानंद सोनोवालपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
15कैबिनेट मंत्रीडॉ. वीरेंद्र कुमारसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
16कैबिनेट मंत्रीश्री किंजरापु राममोहन नायडूनागर विमानन मंत्रालय
17कैबिनेट मंत्रीश्री प्रल्हाद जोशीउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय; तथा शिक्षा मंत्रालय
18कैबिनेट मंत्रीश्री जुएल ओरामजनजातीय कार्य मंत्रालय
19कैबिनेट मंत्रीश्री गिरिराज सिंहवस्त्र मंत्रालय
20कैबिनेट मंत्रीश्री अश्विनी वैष्णवरेल मंत्रालय; सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
21कैबिनेट मंत्रीश्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधियासंचार मंत्रालय; तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
22कैबिनेट मंत्रीश्री भूपेंद्र यादवपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
23कैबिनेट मंत्रीश्री गजेंद्र सिंह शेखावतसंस्कृति मंत्रालय; तथा पर्यटन मंत्रालय
24कैबिनेट मंत्रीश्रीमती अन्नपूर्णा देवीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
25कैबिनेट मंत्रीश्री किरेन रिजिजूसंसदीय कार्य मंत्रालय; तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
26कैबिनेट मंत्रीश्री हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
27कैबिनेट मंत्रीडॉ. मनसुख मांडवियाश्रम एवं रोजगार मंत्रालय; तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
28कैबिनेट मंत्रीश्री जी. किशन रेड्डीकोयला मंत्रालय; तथा खान मंत्रालय
29कैबिनेट मंत्रीश्री चिराग पासवानखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
30कैबिनेट मंत्रीश्री सी. आर. पाटिलजल शक्ति मंत्रालय
31राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); योजना मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); तथा संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
32राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)डॉ. जितेंद्र सिंहविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
33राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री अर्जुन राम मेघवालविधि एवं न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
34राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री जाधव प्रतापराव गणपतरावआयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
35राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री जयंत चौधरीकौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
36राज्य मंत्रीश्री जितिन प्रसादवाणिज्य एवं उद्योग; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
37राज्य मंत्रीश्री श्रीपाद येसो नाईकविद्युत; तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
38राज्य मंत्रीश्री पंकज चौधरीवित्त मंत्रालय
39राज्य मंत्रीश्री कृष्ण पालसहकारिता मंत्रालय
40राज्य मंत्रीश्री रामदास अठावलेसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
41राज्य मंत्रीश्री राम नाथ ठाकुरकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
42राज्य मंत्रीश्री नित्यानंद रायगृह मंत्रालय
43राज्य मंत्रीश्रीमती अनुप्रिया पटेलस्वास्थ्य और परिवार कल्याण; तथा रसायन और उर्वरक
44राज्य मंत्रीश्री वी. सोमन्नाजल शक्ति; तथा रेल मंत्रालय
45राज्य मंत्रीडॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानीग्रामीण विकास; तथा संचार मंत्रालय
46राज्य मंत्रीप्रो. एस. पी. सिंह बघेलमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी; तथा पंचायती राज
47राज्य मंत्रीसुश्री शोभा करंदलाजेसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; तथा श्रम एवं रोजगार
48राज्य मंत्रीश्री कीर्तिवर्धन सिंहपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन; तथा विदेश मंत्रालय
49राज्य मंत्रीश्री बी. एल. वर्माउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता
50राज्य मंत्रीश्री शांतनु ठाकुरपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
51राज्य मंत्रीश्री सुरेश गोपीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस; तथा पर्यटन मंत्रालय
52राज्य मंत्रीश्री अजय टम्टासड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
53राज्य मंत्रीश्री बंडी संजय कुमारगृह मंत्रालय
54राज्य मंत्रीश्री कमलेश पासवानग्रामीण विकास मंत्रालय
55राज्य मंत्रीश्री भागीरथ चौधरीकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
56राज्य मंत्रीश्री सतीश चंद्र दुबेकोयला; तथा खान मंत्रालय
57राज्य मंत्रीश्री संजय सेठरक्षा मंत्रालय
58राज्य मंत्रीश्री दुर्गादास उइकेजनजातीय कार्य मंत्रालय
59राज्य मंत्रीश्रीमती रक्षा निखिल खडसेयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
60राज्य मंत्रीश्री सुकांत मजूमदारशिक्षा; तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
61राज्य मंत्रीश्रीमती सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
62राज्य मंत्रीश्री तोखन साहूआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
63राज्य मंत्रीश्री राज भूषण चौधरीजल शक्ति मंत्रालय
64राज्य मंत्रीश्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्माभारी उद्योग; तथा इस्पात मंत्रालय
65राज्य मंत्रीश्री हर्ष मल्होत्राकॉर्पोरेट कार्य; तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग
66राज्य मंत्रीश्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणियाउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
67राज्य मंत्रीश्री मुरलीधर मोहोलसहकारिता; तथा नागर विमानन मंत्रालय
68राज्य मंत्रीश्री पबित्रा मार्गेरिटाविदेश; तथा वस्त्र मंत्रालय