script‘हम चाहते हैं कि पूरे विश्व में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगे’ | We want whole world to say Bharat Mata Ki Jai : Bhagwat | Patrika News
राजनीति

‘हम चाहते हैं कि पूरे विश्व में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगे’

उन्होंने कहा कि वेदों की रचना पाकिस्तान में नदियों के तटों पर हुई और हमारे पूर्वजों ने उसे पूरे विश्व में फैलाया

Mar 27, 2016 / 11:47 pm

जमील खान

mohan bhagwat

mohan bhagwat

कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि वह चाहते हैं कि ‘भारत माता की जय’ का नारा भारत की उपलब्धियों के लिए पूरे विश्व में लगे। भागवत ने एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में यह बात कही। ‘भारत माता की जय’ का नारा पूरी दुनिया में लगाने के लिए और यदि भारत को समृद्ध और शोषण मुक्त राष्ट्र बनना है तो यह जरूरी है कि हम भारत को अपने दिलों में रखें।

उन्होंने कहा कि भारत ही केवल ऐसा देश है जिसकी प्राचीन परम्पराएं हैं और हिन्दू परंपरा अब भी मौजूद है। अन्य सभी देशों में बदलाव आया है और ये देश या तो प्रगति की ओर बढ़े या फिर इन देशों में नैतिक पतन हुआ है। आजादी के बाद पाकिस्तान ने ‘भारत’ नाम पर दावा नहीं किया क्योंकि वह उन गुणों को नहीं स्वीकार करता जो भारत में हैं।

उन्होंने कहा कि वेदों की रचना पाकिस्तान में नदियों के तटों पर हुई और हमारे पूर्वजों ने उसे पूरे विश्व में फैलाया। लेकिन, आजादी के बाद उन्होंने अपने देश के लिए अलग नाम चुना। उल्लेखनीय है कि हाल में ‘भारत माता की जय’ के नारे को लेकर काफी विवाद हुआ था। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता असादुद्दीन ओवैसी ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने से इनकार कर दिया था।

Home / Political / ‘हम चाहते हैं कि पूरे विश्व में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगे’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो