2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Carberry Motorcycles ने भारत में पेश किया है 1000cc मोटरसाइकिल इंजन

 बताया जा रहा है कि Carberry Motorcycles की यह कस्टमाइज बाइक इस साल के अंत तक ग्राहकों को उपलब्ध हो जाएगी।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Aug 09, 2017

Carberry  Motorcycles

दोपहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड पूरी दुनिया में अपनी स्टाइलिश और रॉयल लुक वाली बाइक बनाने के लिए फेमस है। रॉयल एनफील्ड को कस्टमाइज़ करके मार्केट में बेचने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी कारबेरी मोटरसाइकल ने पहली मेड-इन-इंडिया बाइक के बारें में आॅफिशियली जानकारी शेयर की है। कस्टमाइजर्स ने इस बाइक में 1000 cc का वी-ट्विन का इस्तेमाल किया है।

बता दें कंपनी ने यह कस्टमाइजेशन रॉयल एनफील्ड की 500 सीसी मोटरसाइकिल पर किया है। इस कस्टमाइज कंपनी के संस्थापक पॉल कारबेरी है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत में अपनी एक शॉप खोली थी, जिसका उद्देश्य भारतीय ग्राहकों को आसानी कस्टमाइज बाइक उपलब्ध करवाना था। बताया जा रहा है कि यह कस्टमाइज बाइक इस साल के अंत तक ग्राहकों को उपलब्ध हो जाएगी।

अभी यह कंपनी अपना सारा काम छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में कर रही है लेकिन आने वाले कुछ महीनों में इसे पुणे में शिफ्ट किया जाएगा। इस 1000सीसी कस्टमाइज बाइक के इंजन की एक्स फैक्टरी कीमत 4.96 लाख रुपए रखी गई है। यह कस्टमाइज इंजन घरेलू और एक्सपोर्ट ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। कारबेरी मोटरसाइकिल भारत में इसके कॉमर्शियल लॉन्च के लिए ARAI की परमिशन और प्रमाणपत्र का इतंजार कर रही है।

Carberry Motorcycles India ने 50 प्रतिशत अमाउंट के साथ इस इंजन की बुकिंग शुरू कर दी है। इस कस्टमाइज के इंजन और पॉवरस्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 1000 cc V-Twin, air-cooled, four valve motor दी गई है जिससे 84 mm bore and 90 mm stroke प्राप्त होता है। इस इंजन के साथ यह बाइक 51.5 BHP की अधिकतम पॉवर और 108 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5—स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

कारबेरी ने इस बाइक में हेवी-ड्यूटी स्टार्टर मोटर लगाई है और क्लच डिज़ाइन 2-लीटर कार इंजन जैसा दिया है। इसमें 7-प्लेट वाला क्लच और ज्यादा मजबूत प्राइमरी चेन दी गई है। कारबेरी ने इस बाइक में 3.7-लीटर की ऑयल कैपेसिटी दी है, इसके साथ ही लिफ्टर्स और आयल पंप्स स्वयं के ही बनाए हुए हैं।

Story Loader