इलेक्ट्रिक बाइक
यह बाइक कई खूबियों वाली है। यह पूरी तरह से एक इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें पेट्रोल और डीजल कोई जरुरत नहीं। इसमें पावर के लिए तीन बैटरी लगाई गई है। इस बाइक में राइडिंग के लिए अलग-अलग मोड्स भी दिए गए हैं, जिनमें कम्फर्ट और स्पोर्ट्स जैसे मोड शामिल हैं। इन मोड्स के जरिए राइडिंग पोजिशन बदली जा सकती है। कावासाकी ने इस बाइक को ड्राइवर की सहूलियत के अनुसार तैयार किया है। इस पर शहर में ड्राइव करते समय कम्फर्ट मोड सलेक्ट करना होता है। वहीं, हाइवे पर स्पीड में चलने के लिए स्पोर्ट्स मोड करना होता है। स्पोर्ट्स मोड में इस बाइक का फ्रंट पार्ट झुक कर स्पोर्टी लुक वाला हो जाता है जिस वजह से यह आकर्षक लगती है।