1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में आ रहा है 400cc की क्षमता का तीन पहिए वाला ये स्कूटर, जानें खूबियां

मार्केट में यह स्कूटर Peugeot Metropolis 400 नाम से आएगा और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह इसमें दो नहीं बल्कि तीन टायर लगे हुए है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Apr 11, 2018

 Peugeot Metropolis 400

फ्रेंच टू—व्हीलर कंपनी Peugeot भारत में जल्द ही अपना सबसे हाईटेक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मार्केट में यह स्कूटर Peugeot Metropolis 400 नाम से आएगा और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह इसमें दो नहीं बल्कि तीन टायर लगे हुए है। जिससे इस स्कूटर को चलाना और भी आसान हो जाता है। भारत में इसे लॉन्च करने के लिए फ्रैंच कंपनी महिंद्रा टूव्हीलर के साथ काम कर रही है।

स्कूटर में लगा है 400cc का 4-स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन

आपको बता दें Peugeot Metropolis 400 स्कूटर भारत के अलावा अन्य देशों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने इस स्कूटर में 400cc का 4-स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। इस इंजन के साथ यह स्कूटर 7000rpm पर 35.6 bhp की पॉवर और 5250rpm पर 28.1 lb ft का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर आॅटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। स्कूटर के तीनों टायर में Disc ब्रेक दिए गए हैं। वहीं इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 13.5 लीटर की है।

अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपए

कंपनी ने अभी इस कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन आॅटो एक्सपर्ट का मानना है कि भारतीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपए आसपास आ सकती है। स्कूटर में सेमी डिजिटल मीटर दिया है, जिसमें स्कूटर के मेंटेनेंस से जुड़ी कई इन्फॉर्मेशन भी मिल जाती है। इसका वजन करीब 258 किलोग्राम है।

स्कूटर के खास फीचर

स्कूटर में दिए जाने वाले अन्य फीचर्स की बात कंपनी स्कूटर के साथ में मेंटीनेंस फ्री बैटरी दे रही है। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और टेकोमीटर दिया गया है। साथ ही डिजिटल ट्रिप मीटर भी आएगा। इस मीटर में टेम्परेटर, डिजिटल क्लॉक, डिजिटल फ्यूल गेज, लो फ्यूल गेज, लो फ्यूल वार्निंग, सर्विस रिमाइंडर, लो ऑयल इंडिकेटर, वो बैटरी इंडिकेटर जैसे कई फीचर्स दिए हैं। यह स्कूटर चार कलर आॅप्शन— ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और रेड में उपलब्ध होगा।

Story Loader