प्रतापगढ़

महिला की हत्याकर हरियाणा में जा छुपा था इनामी आरोपी बबलू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहर के बावड़ी मोहल्ले में १६ नवंबर को एक घर में घुसकर फायरिंग कर एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने इनामी आरोपी बबूल जोशी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

2 min read
महिला की हत्याकर हरियाणा में जा छुपा था इनामी आरोपी बबलू, पुलिस ने किया गिरफ्तार


- दो लाख के लालच में की वारदात
- पुलिस टीम ने हरियाणा से पकड़ा आरोपी को
- एक बाल अपचारी पहले हो चुका है गिरफ्तार
प्रतापगढ़
शहर के बावड़ी मोहल्ले में १६ नवंबर को एक घर में घुसकर फायरिंग कर एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने इनामी आरोपी बबूल जोशी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही हत्या के प्रयास, फिरौती और छेड़छाड़ जैसी विभिन्न प्रकरणों में १४ मामले दर्ज है। पुलिस से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि हत्या के बदले उसे दो लाख रुपए देने का लालच दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रतापगढ़ के हीरा कॉलोनी निवासी बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी पुत्र दयाशंकर जोशी है। वह १६ नवम्बर को बावड़ी मोहल्ला में महिला रजीया बी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित था। इसमें पुलिस रिपोर्ट में अखेपुर निवासी एक बाल अपचारी, बबलू जोशी व उसके साथी युसूफ खान व सुलमान उर्फ शम्मू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस बाल अपचारी को डिटेन कर लिया था। जबकि बबलू और अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इस पर पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के मार्गदर्शन में एएसपी गोवर्धनलाल खटीक, उप अधीक्षक गोपाल हिडोनिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी मदनलाल खटीक, धमोतर के दीपक कुमार, रठांजना े गेहरीलाल गुर्जर, हथुनिया के नरेन्द्रसिंह व साईबर सैल प्रभारी फैलीराम की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीम ने शातीर अपराधी बबलु उर्फ जितेन्द्र जोशी पुत्र दयाशंकर जोशी निवासी हीरा कॉलोनी प्रतापगढ़ को हरियाणा से गिरफ्तार किया।
यह थी घटना
पुलिस ने बताया कि बावड़ी मोहल्ला में नियाज पठान के घर में १६ नवंबर को उसकी पत्नी ताहिरा बी, पुत्री रजिया और मंतषा घर में खाना खा रहे थे।
रात करीब 7.30 बजे अचानक तीन युवक घर में घुसे गए। दो के हाथ में पिस्टल थी।आते ही टेबल फायर किया और रजिया पर एक युवक व बबलू जोशी ने फायर किए। जिससे रजिया के एक हाथ दो गोली व एक सीने पर व एक पेट पर लगी। इसके तुरंत बाद सभी लोग वहां से भाग गए। रजिया को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया गया।
कुछ दिन गुजारे ससुराल में
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं घटना स्थल पर मिले खाली केश व छर्रों को जप्त किया। मामले में २० नवंबर को बाल अपचारी को डिटेन किया। घटना के बाद बबलू जोशी अपने ससुराल सरवानीया महाराज, रतलाम, ***** माता से दिल्ली होते हुऐ सोनीपत हरियाणा में जाकर रूका। सोशल मीडिया द्वारा प्रतापगढ में हो रही गतिविधियों की जानकारी हरियाणा में बैठा लेता रहा। पुलिस ने साइबर सेल के विशेष सहयोग के आधार पर सोनीपत हरियाणा से बबलू को पकड़ा।
पुलिस से पूछताछ में बबलू ने स्वीकार किया कि बाल अपचारी ने उसे हत्या करने के लिए दो लाख रुपए देने का लालच दिया था।
बबलू पर है १४ प्रकरण दर्ज
पुलिस ने बताया कि बबलू पर यहां थाने में १४ प्रकरण दर्ज है। जो फरार चल रहा था। उस पर आम्र्स एक्ट, हत्या का प्रयास, फिरौती, मारपीट, अपहरण व छेड़छाड़ के कुल 14 संगीन प्रकृति के प्रकरण दर्ज है।

Published on:
01 Dec 2019 07:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर