9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Operation Andhkar: राजस्थान में बिजली चोरी को रोकने के लिए चलाया स्पेशल ऑपरेशन, वसूला लाखों रुपए का जुर्माना

पुलिस और बिजली विभाग मिलकर बिजली चोरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। बड़ी कार्रवाई के दौरान जिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

बिजली चोरी की सांकेतिक तस्वीर, AI Generated.

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में बिजली चोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस और बिजली विभाग ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

ऑपरेशन अंधकार के तहत की गई कार्रवाई में कुल 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। अभियान के दौरान कई घरों और खेतों पर छापेमारी की गई, जहां बिजली चोरी के संदिग्ध कनेक्शनों का पर्दाफाश किया गया।

जब्त किए अवैध उपकरण

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घरों और फार्महाउसों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ बिजली चोरी के 35 वीसीआर मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें लोगों पर लगभग 23.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसके साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे कई इलेक्ट्रिकल उपकरण भी जब्त किए हैं। इनमें 27 सिंगल-फेज और 4 तीन-फेज अवैध ट्रांसफॉर्मर, करीब 950 मीटर के अवैध केबल और 8 पानी की मोटर शामिल हैं।

अलग-अलग थानों का सहयोग

यह ऑपरेशन सिर्फ एक थाने की टीम की ओर से नहीं किया गया, बल्कि 8 पुलिस थानों के सहयोग से किया गया। इन थानों में अरनोड़, हथुनिया, धोला पानी, प्रतापगढ़, देवगढ़ आदि शामिल हैं। इसमें विशेष जांच दल QRT टीम और कलिका महिला टीम भी शामिल रही।

बिजली विभाग की तरफ से कार्यकारी अभियंता मिठालाल मीणा के नेतृत्व में 8 सहायक अभियंता और लगभग 100 अन्य कर्मचारी तकनीकी मदद के लिए मौजूद थे।

टीम का उद्देश्य धीरे-धीरे बिजली चोरी के मामलों को पकड़कर बिजली विभाग के राजस्व को बचाना और नियमों का उल्लंघन रोकना है। पुलिस और बिजली विभाग का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके।