खेतों में डेढ़ किलोमीटर तक भगाया
प्रतापगढ़ ञ्च पत्रिका. धोलापानी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी धर्मङ्क्षसह व टीम की ओर से शुक्रवार सुबह नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक व्यक्ति मोटर साइकिल लेकर आता दिखाई दिया। जो नाकाबन्दी को देखकर थोड़ी दूरी पर ठहर गया और बाइक को घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस पर वह बाइक को वहीं पटककर खेतों में भाग गया। पुलिस से उसका करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। इसकी पहचान सलमान निवासी देवल्दी के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि वह निम्बाहेडा सदर थाने में व अहमदाबाद मे ंअवैध मादक तस्करी के प्रकरण में वांछित है। निम्बाहेडा सदर थाने के प्रकरण में 1 किलो 200 ग्राम एमडीएम मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त है, जो एक साल से फरार चल रहा है। अन्य राज्य में भी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करता है तथा वांछित है।
अफीम तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़. सुहागपुरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर दो आरोपियों के कब्जे से ३५० ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह गौतमेश्वर रोड खान मंगरी पर नाकाबन्दी कर रहे थे। इस दौरान गौतमेश्वर की तरफ से एक मोटर साइकिल आती दिखी। जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। बाइक को रुकवाई गई। दोनों युवकों की पहचान रमेश पुत्र रामचन्द्र और अरविन्द पुत्र मांगीलाल निवासी डोर थाना अरनोद के रूप में की गई। दोनों की तलाशी ली गई। इस पर मोटर साइकिल के टूल बॉक्स से एक प्लास्टिक की थैली में 385 ग्राम अवैध अफीम जप्त की। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। अफीम के बारे में पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें
युवक पर किया तलवार से हमला
प्रतापगढ़. जिले के सुहागपुरा थाना इलाके के पाड़लिया गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने साले पर तलवार से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुहागपुरा थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सुहागपुरा थाना अधिकारी इंद्रजीत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाड़लिया निवासी नारू मीणा की बेटी का विवाह देवगढ़ थाना क्षेत्र के कमलेश के साथ हुआ था। पति-पत्नी में अनबन रहने के बाद लडक़ी के परिवार वालों ने उसका दूसरी जगह नाता विवाह कर दिया था। इससे कमलेश नाराज था। इसी बात को लेकर नारू के बेटे और अपने पूर्व साले बंटी पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद कमलेश मौके से भाग गया। बाद में परिजन घायल बंटी को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।