3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
पीट-पीटकर मार दिये गए दलित छात्र के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, ओरोपी की BJP नेता से नजदीकी का दिया जवाब
Play video

पीट-पीटकर मार दिये गए दलित छात्र के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, ओरोपी की BJP नेता से नजदीकी का दिया जवाब

डिप्टी सीएम केशव मौर्य पहुंचे पीट-पीटकर मार दिये गए दलित छात्र दिलीप सरोज के घर, कहा आरोपियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 13 Feb 2018, 6:37 PM IST

प्रतापगढ़. दलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या के बाद हत्या के बाद इलाहाबाद में बवाल के बाद प्रशासन लगातार एहतियात बरत रहा है। इस बीच राजा भइया के बाद अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी प्रतापगढ़ स्थित मृतक छात्र दिलीप सरोज के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक छात्र के पिता को आश्वासन दिया कि आरोपियों पर हर हाल में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

 

परिवार को एक शस्त्र लाइसेंस और 20 लाख रुपये की सरकारी मदद की बात कही। इसके अलावा चार लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक मदद का प्रमाण पत्र भी दिया। भाजपा नेता का नाम सामने आने के सवाल पर कहा कि आरोपी की किसी बीजेपी नेता से करीबी नहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार किये जाएंगे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस घटना पर राजनीति करने को गलत बताया। बताते चलें कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पहले कुंडा के विधायक राजा भैया दिलीप सरोज के घर पहुंचे और कहा कि परिवार को मैं न्याय दिलवाउंगा।
by Sunil Somvanshi

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश