3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड एग्जाम के दैरान औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, गिरफ्त में आया मुन्ना भाई

एक दिन पहले भी जिलाधिकारी ने एक स्कूल में बंद पाया था सीसीटीवी कैमरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 7 Feb 2018, 2:37 PM IST

यूपी बोर्ड एग्जाम के दैरान औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, गिरफ्त में आया मुन्ना भाई

यूपी बोर्ड एग्जाम के दैरान औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, गिरफ्त में आया मुन्ना भाई

प्रतापगढ़. यूपी बेर्ड की परीक्षाओं को लेकर योगी सरकार की सख्ती का ही नतीजा है कि प्रदेशभर में परीक्षा के दैरान नकचली पकड़े जा रहे है। जिले में बुधवार को हिन्दी की परीक्षा के दौरान पाली में स्थित बैजनाथ प्रसाद ओझा इंटर कालेज में जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने एक फर्जी परीक्षार्थी को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा। इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही जेल भेजने का आदेश दे दिया और स्कूल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए परीक्षा केंद्र को डिबार किये जाने की संस्तुति कर दी। जिलाधिकारी का कहना था कि शासन की मंशानुसार किसी भी स्थिती में नकल नहीं होने दी जाएंगी। वहीं एक दिन पहले भी जिलाधिकारी ने जांच के दौरान एक स्कूल में सीसीटीवी कैमरा बंद पाया था। जिसके बाद स्कूल संचालक को चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें- ATS ने आतंकी शेख अली अकबर की मां और उसके दोस्त के पिता को लिया हिरासत में


बैजनाथ प्रसाद ओझा इंटर कालेज मादुपुर में बुधवार की प्रथम पाली में हिन्दी की परीक्षा चल रही थी। सभी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने औचर निरीक्षण करने पहंचे। उन्हों ने इस दौरान पाया कि राहुल कुमार परीक्षार्थी रोहित पुत्र रामदास के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिलाधिकारी ने राहुल को प्रवेश पत्र से फोटो मिलान के बाद पकडा। फर्जी परीक्षार्थी को पकड़े के बाद जिलाधिकारी ने उसे पुलिस के हवाले करते हुए जेल भेजने का आदेश दे दिया। साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार किये जाने की संस्तुति कर दी।


वहीं एक दिन पहले जिलाधिकारी को जांच के दौरान डीएवी कालेज में सीसीटीवी कैमरा बंद मिला था। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से कैमरा चालू कराने का आदेश दिया ।

यह भी पढ़ें- NER सिटी स्टेशन की पावर केबिन में लगी भीषण आग, रात भर दमकल की दर्जनों गाड़ियां लगाती रही चक्कर

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश