4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मस्जिद विवाद, पुलिस लाइन्स मेन गेट पर रात को लग गया नोटिस, एक दिन पहले वकीलों से हुई थी तीखी झड़प

रात में पुलिस लाइन्स के मेन गेट पर प्रवेश निषेध के लिये बाकायदा एक नोटिस चस्पा कर दी गयी, जिसमें ये बातें साफ-साफ लिख दी गयी हैं।

2 min read
Google source verification
Pratapgarh

नोटिस

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में पुलिस लाइन्स की मस्जिद में जुमा की नमाज पढ़ने जाने से रोके जाने के बाद पुलिस और अधिवक्ताओं में तीखी झड़प के बाद पुलिस अब और सख्त हो गयी है और आगे किसी भी बाहरी को बिना इजाजत अंदर न आने देने के नियम को और कड़ाई से लागू कर दिया है। रातों रात पुलिस लाइन्स के मेन गेट पर इसके लिये बाकायदा एक नोटिस चस्पा कर दी गयी, जिसमें ये बातें साफ-साफ लिख दी गयी हैं। उधर एक दिन पहले जो अधिवक्ता नमाज पढ़ने के लिये पुलिस से झड़प कर रहे थे वो भी फिलहाल शांत हैं।


शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जब स्थानीय लोग और अधिवक्ता पुलिस कचहरी के ठीक सामने स्थित पुलिस लाइन्स की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिये जा रहे थे तो वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर उन्हें मस्जिद में जाने से रोक दिया गया। इसको लेकर वकील जब पुलिस अधीक्षक से मिलने गए तो उन्होंने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद वकील जबरिया मस्जिद की ओर जाने लगे, जिन्हें रोकने के दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई। इसको लेकर अधिवक्ताओं का कहना था कि कचहरी और पुलिस लाइंस सामने है इसलिये वह हमेशा से उसी की मस्जिद में नमाज के लिये जाते रहे हैं, लेकिन कभी रोका नहीं गया।


इस प्रकरण के बाद पुलिस की ओर से बयान आया कि पुलिस लाइन्स में बाहरी व्यक्तियों की बिना इजाजत इंट्री नियमानुसार मना है। इसके बाद रातों रात पुलिस लाइन्स के गेट पर पोस्टर भी चिपक गए, जिसमें स्पष्ट दिख दिया गया कि 'पुलिस लाइन्स प्रतापगढ़ स्थित मस्जिद पुलिस लाइन्स से सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार की इबादतगाह है। बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों का परिसर में प्रवेश निषेध है।' इस पोस्टर के लगने से यह साफ है कि परिसर में बिना अनुमति प्रवेश के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
By Sunil Somvanshi