
राजा भैया और बीजेपी
प्रतापगढ़. राजा भैया की पार्टी लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसको लेकर पार्टी की जल्द ही बड़ी बैठक होगी। बैठक में पार्टी की रणनीति और प्रत्याशियों पर चर्चा की जायेगी। राजा भैया अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश भर में रैली भी करेंगे ।
राजा भैया के 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है । राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ने से बीजेपी के वोट बैंक का खिसकना तय है । एमएलसी अक्षय प्रताप गोपाल ने कहा कि राजा भैया के नेतृत्व में लोकसभा में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी।
बता दें कि राजा भैया की पार्टी ने यूपी के कौशांबी और प्रतापगढ़ सीट से उम्मीदवार भी तय कर लिये हैं, इसकी औपचारिक घोषणा होनी वाली है ।
BY- SUNIL SOMVANSHI
Published on:
22 Jan 2019 09:19 pm

बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
