प्रतापगढ़

ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले अनुपम श्याम ओझा ने किया राजा भैया की पार्टी का समर्थन

अनुपम श्याम ओझा का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में कहा है कि जनसत्ता दल प्रतापगढ़ के लिये सौगात है।

less than 1 minute read
अनुपम श्याम ओझा और राजा भैया

प्रतापगढ़. फिल्मी दुनिया के कलाकार राजपाल यादव के बाद अब मुम्बई में बसे प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा के रहने वाले धारावाहिक कलाकार अनुपम श्याम ओझा ने राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को समर्थन दिया है। यही नहीं उन्होंने प्रतापगढ़ के लोगों से जातीय भेदभाव को छोड़ एकजुट होकर 12 मई को अक्षय प्रताप उर्फ गोपाल जी को वोट देने की अपील की।

उनकी अपील का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अनुपम श्याम ओझा का कहना है कि उन्होंने प्रतापगढ़ में रहकर पढ़ाई की है और राजा भैया को नजदीक से जानने का दावा भी करते हैं। उनका कहना है कि इनसे बेहतर और लोकप्रिय कोई नहीं। उन्होंने जनसत्ता दल को प्रतापगढ़ के लिये एक सौगात बताया। उन्होंने कहा है कि अगर दो सांसद जीतकर संसद में जाएंगे तो प्रतापगढ़ का नाम तो रोशन होगा ही, साथ ही जिले का विकास भी होगा।

By Sunil Somvanshi

Published on:
07 May 2019 11:10 am
Also Read
View All

अगली खबर