4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay chunav 2023: राजा भइया के गढ़ में BJP की निकली हवा, इस सीट पर हारी रघुराज प्रताप की पार्टी

UP Nikay chunav 2023: निकाय चुनाव में नगर निगम में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया। यानी 17 सीटों पर बीजेपी के मेयर बने। वहीं राजा भाइय के गढ़ में नगर पंचायत की सीटों परे भाजपा हार गई।

less than 1 minute read
Google source verification
raja_bhaiya.jpg

निकाय चुनाव में राजा भइया की पार्टी को दो नगर पंचायत की दो सीटों पर जीत मिली।

राजा भइया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। प्रतापगढ़ में 18 नगर पंचायत अध्यक्ष हैं, जिसमें से केवल उन्होंने 3 पर ही अपना कैंडिडेट उतारा था। 2 सीटों पर पार्टी की जीत हुई है। कुंडा, डेरवा और हीरागंज नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर राजा भैया ने अपना कैंडिडेट उतारा था। इन तीनों सीटों पर खुद राजा भैया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह और बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

सीमा यादव सपा नेता गुलशन यादव की पत्नी हैं
कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर दो बार सीमा यादव का कब्जा था। सीमा यादव सपा नेता गुलशन यादव की पत्नी हैं। इस बार राजा भैया ने अपनी पार्टी से ऊषा त्रिपाठी को टिकट दिया था। ऊषा त्रिपाठी ने 2802 वोटों से जीत गई। ऊषा त्रिपाठी को 7 हजार 7 सौ 34 वोट मिले। सपा की सीमा यादव को 4 हजार 9 सौ 32 वोट मिले।

डेरवा नगर पंचायत पर राजा भैया ने कुंवर बहादुर पटेल को टिकट दिया था। कुंवर बहादुर पटेल की जीत हुई। उन्होंने पारस नाथ उर्फ भोला को 1 हजार 7 सौ 33 वोटों से हराया। कुंवर बहादुर को 4 हजार 8 सौ 26 वोट मिले। पारस नाथ को 3 हजार 93 वोट मिले।

हीरागंज में राजा भइया की पार्टी को मिली हार
हीरागंज नगर पंचायत की अध्यक्ष सीट पर राजा भैया ने अपना प्रत्याशी उतारा था। यहां पर राजा भाइया का कैंडिडेट हार गया। हीरागंज पर भाजपा प्रत्याशी सुलेखा देवी को जीत मिली। अनु देवी को 1201 वोट से हार गईं। सुलेखा देवी को 4 हजार 8 सौ 40 वोट मिले। अनु देवी के पक्ष में 3 हजार 6 सौ 39 वोट पड़े। निर्दलीय उम्मीदवार अनु देवी को बीजेपी से बगावत करने वाले नेता पप्पन सिंह ने समर्थन दिया था।