28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी सरकार का बड़ा आदेश, बदल गया इंटर कालेजों के खुलने का समय, ठंड और कोहरे से मिलेगी राहत

शासन के निर्देश पर अब इंटर कालेजों के खुलने का भी समय बदल गया है। इससे ठंड में अध्यापकों और बच्चों को राहत मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
collage_timing_change.jpg

प्रयागराज: इंटर कालेजों में पढऩे वाले बच्चों को अब सुबह 8:50 तक स्कूल पहुंचने की जल्दी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश शासन ने कालेजों के खुलने के समय में बदलाव किया है। शासन से प्राप्त पत्र के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी कालेजों को नए समय के अनुसार कक्षा और शिक्षण कार्य संपादित कराने का आदेश दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पीएन सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सुबह 8:50 से खुलकर अपराहन 2:50 तक चलने वाले स्कूल अब प्रात: 10 बजे खुलेंगे और 3 बजे बंद किया जाएगा। उन्होंने शासन के अग्रिम आदेश आने तक इसी समय पर स्कूल में शिक्षण कार्य और विद्यालय संचालन करने का आदेश दिया है।

बच्चों और अध्यापकों को मिलेगी राहत
कालेजों का समय 11 जनवरी से बदल जाएगा। इंटर कालेजों में अब शिक्षण कार्य प्रात: 8:50 की बजाय 10 बजे से शुरू होंगे। माना जा रहा है कि कड़ाके की ठंड में इस समय बदलाव से बच्चों और अध्यापकों को भी राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग