
Fight in marriage: यूपी के प्रतापगढ़ में सगी बहनों के बेटा-बेटी के निकाह के दौरान मैरिज हाल में बवाल हो गया। थोड़ी ही देर में मैरिज हाल जंग का मैदान बन गया। एक पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, दो सगी बहनों के बच्चों की शादी के लिए दोनों परिवार मुंबई और लुधियाना से प्रतापगढ़ पहुंचे थे। दुल्हन-दूल्हा सगी बहनों के बेटी-बेटा हैं। निकाह से पहले मैरिज हाल में दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर लात-जूते और कुर्सियां चलने लगीं। दोनों पक्ष के लोगों के साथ महिलाओं ने भी मारपीट की। दूल्हे की कार, कुर्सियों के साथ मैरिज हाल में तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए दूल्हे को छुड़ाकर उसके पिता सहित 9 लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानिए क्या था पूरा मामला?
अंतू के गड़वारा की महिला की बड़ी बहन की शादी लालगंज के रानीगंज कैथौला में हुई है। गड़वारा की महिला का परिवार लुधियाना और उसकी बहन का परिवार मुंबई में शिफ्ट है। गड़वारा की महिला की बेटी का निकाह उसकी बहन के बेटे से करने के लिए दोनों पक्ष रविवार को शहर में जीजीआईसी के पीछे मैरिज हाल में जुटे थे। शाम करीब 6 बजे पहली मंजिल के कमरे में दोनों पक्ष में विवाद होने लगा।
कहासुनी बढ़ी और दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। मारपीट में महिलाएं भी शामिल हो गईं। लात-जूते और डंडे से एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में महिलाओं सहित दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। दूल्हे की कार तोड़कर लोगों ने उसे मैरिज हाल के भीतर बंधक बना लिया। दूल्हे की कार, मैरिज हाल की कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ दिए गए। मैरिज हाल में मारपीट देख बाहर मौजूद भागकर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। पुलिस पहुंची तो मैरिज हाल के भीतर कमरे में बंधक बनाए गए दूल्हे को छुड़ाया।
पुलिस दूल्हा उसके पिता सहित 9 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। बाराती व घराती बिना भोजन किए चले गए। दुल्हन की मां ने बताया कि दहेज की बात तय नहीं हुई थी। दूल्हे के पिता और भाई निकाह से पहले दहेज में कार मांगने लगे। इनकार करने पर विवाद कर मारपीट करने लगे।
शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। उन्हें कोतवाली लाया गया है। जो तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
17 Jul 2023 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
