4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

23 करोड़ के घोटाले में शुआट्स के रजिस्ट्रार समेत चार अफसर गिरफ्तार

नोटबंदी के समय यूनिवर्सिटी के फाइनेंस अधिकारी समेत कई लोगों पर लगा करोड़ों के घोटाले का आरोप

2 min read
Google source verification
Four officials including Shuats registrar arrested in 23 crore scandal

23 करोड़ के घोटाले में शुआट्स के रजिस्ट्रार समेत चार अफसर गिरफ्तार

इलाहाबाद. बाहुबली सांसद अतीक अहमद के साथ हुए विवाद के बाद से शुआट्स यूनिवर्सिटी लगातार चर्चा में बनी है। यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी पुलिस क्राइम ब्रांच के रडार पर है। इस मामले में फंसे हुए लोगों से हर दिन सिविल लाइंस पुलिस सहित संबंधित थानों के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बीते दिनों नोटबंदी के समय यूनिवर्सिटी के फाइनेंस अधिकारी समेत कई लोगों पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगा। जिसका खुलासा नोटबंदी के समय हुआ तब से लेकर लगातार पुलिस और शुआट्स प्रशासन के बीच सारे मामलों की जांच की जा रही है।

इसी मामले में कोर्ट के आदेश के बाद नैनी स्थित सैम हिग्गिनबॉटम युनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल एंड साइंस (शुआट्स) के रजिस्ट्रार रॉबिन एल प्रसाद, वित्त नियंत्रक बर्नावस एस लाल, उप वित्त नियंत्रक अजय डेविड और फाइनेंसियल मैनेजमेंट डायरेक्टर स्टीफेन दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब 23 करोड़ के घोटाले में इन सभी अभियुक्तों को सोमवार शाम सिविल लाइंस और कर्नलगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ म्योहाल चैराहे के पास से पकड़ा। अदालत से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जांच स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) कर रही है।

विवेचना के दौरान बैंक और शुआट्स की ओर मिले अभिलेखों की जांच में पाया गया कि शुआट्स की ओर से जनवरी 2017 में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर कहा गया था कि कोई घोटाला नहीं हुआ है। जबकि, इस दौरान भी लाखों रुपये निकले थे। साथ ही कई चेकों पर हस्ताक्षर हुए तो कुछ पर बिना हस्ताक्षर के रकम की निकासी होती रही। विवेचना में अभिलेख के आधार पर इनके अपराध पाए गए। प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर अब रजिस्ट्रार समेत अन्य की गिरफ्तारी की गई है।

यह घोटाला सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में शुआट्स के खाते में हुआ था। मामले में एक्सिस बैंक कर्मचारी कमाल एहसान व शुआट्स के लेखाकार राजेश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कमाल गिरफ्तार हो चुका है, जबकि राजेश अभी भी फरार है। अभी एक्सिस बैंक और शुआट्स के कई और अधिकारियों के गिरफ्तार होने की बात कही जा रही है।

by Prasoon Pandey

Story Loader